एक्सप्लोरर

Car Loan Tips: नई कार के लिए बैंक से लोन लेने में न करें जल्दबाजी, कहीं घाटे का न हो जाए सौदा

दिवाली पर SBI, HDFC और ICICI जैसे बैंक कार लोन के प्रोसेस फीस पर कई आकर्षक ऑफर्स दे रहे हैं. इसलिए कार लोन लेने से पहले कुछ बैंकों के ऑफर्स जरूर कंपेयर करें. 

Car Loan: अगर आप इस त्यौहार के सीजन में लोन लेकर एक कार खरीदने वाले हैं तो कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े. इन बातों में कार के लोन अमाउंट से लेकर उसपर लगने वाले ब्याज दरों के बारे आपको ठीक से सोच समझ लेना चाहिए.

चलिए जानते हैं कार लोन लेते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

लोन अमाउंट तय करें

कार लोन लेने से पहले लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि बैंक उन्हें कितना लोन दे सकती है. बैंक किसी व्यक्ति को उसके मंथली इनकम के करीब 20% ईएमआई होने पर लोन देती है. जैसे कोई व्यक्ति हर महीने 40 हजार रुपये कमाता है तो उसे ₹8,000 तक के ईएमआई पर लोन मिल सकता है. साथ ही इस संबंध में व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यदि आपका क्रेडिट स्कोर बैंक के मानकों के अनुरूप है तो आपको बिना परेशानी के बहुत जल्द ही लोन मिल जाएगा. 

प्रोसेस फीस और प्री-पेमेंट चार्ज पर भी दें ध्यान

कार लोन केवल ब्याज दरों को देखकर ही न लें. बल्कि उस लोन पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस और प्री-पेमेंट चार्ज को भी जरूर ध्यान में रखें. क्योंकि कई बार लोन पर ब्याज दर देखने में कम लग सकता है लेकिन प्रोसेसिंग फीस के तौर पर आपको अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है. 

ऑफर्स का भी रखें ध्यान

इस दिवाली में SBI, HDFC और ICICI जैसे बैंक कार लोन के प्रोसेस फीस पर कई आकर्षक ऑफर्स दे रहे हैं. इसलिए कार लोन लेने से पहले कुछ बैंकों के ऑफर्स को जरूर कंपेयर करें. 

ये हैं कुछ प्रमुख बैंकों के कार लोन स्कीम्स

  • सेन्ट्रल बैंक: ब्याज दर 6.85-7.80%, तक गाड़ी की कीमत पर 90% तक फाइनेंस.
  • यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया: ब्याज दर 7.15-7.50 %, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: ब्याज दर 7.25-10.25%, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस. 
  • केनरा बैंक: ब्याज दर 7.30-9.90%, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • बैंक ऑफ इंडिया: ब्याज दर 7.35-8.05%, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: ब्याज दर 7.70-11.20, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • पंजाब नेशनल बैंक: ब्याज दर 7.55-7.80, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • UCO बैंक: ब्याज दर 7.70, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • IDBI बैंक: ब्याज दर 8-8.60, गाड़ी की कीमत पर 100% तक फाइनेंस.
  • बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र: ब्याज दर 7.70-8.95%, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.
  • ICICI बैंक: ब्याज दर 8.00%, गाड़ी की कीमत पर 85% तक फाइनेंस.

यह भी पढ़ें :-

Car FASTag: कार में लगवाना है फास्टैग, तो जानिए कहां से खरीदना होगा बेस्ट

Documents For Buy Car: लेने जा रहें हैं नई कार, तो ये कागज रखें साथ, ताकि बाद में न हो कोई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget