एक्सप्लोरर

Car Finance: लेना है कार लोन तो पहले समझ लें क्या है क्रेडिट स्कोर और इससे जुड़े नियम, कहीं बाद में पछताना न पड़े

Car Loan Interest Rate: अधिकतर बैंक कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों पर उच्च क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों की तुलना में उच्च ब्याज दरों को चार्ज करते हैं, जिससे लोन लेने वाले व्यक्ति का खर्च बढ़ जाता है. 

Credit Score: आपके लिए सही कार खरीदने के बारे में बहुत सोचा जाता है।  यह केवल यह समझ में आता है कि कार खरीदने में शामिल पहलू प्रक्रिया के पूरक हैं और आपकी कड़ी मेहनत में बाधा डालने के बजाय आपको सही निर्णय लेने में मदद करते हैं. इस आधुनिक युग में हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसके पास भी एक कार हो. लेकिन बहुत से लोग बजट न होने के कारण इन्हें नहीं खरीद पाते हैं, हालांकि कार खरीदने के लिए लोन का भी विकल्प उपलब्ध होता है. यदि आप भी एक कार लोन लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ा एक ऐसा अहम पहलू है जो कई कार खरीदारों के लिए अक्सर चिंता का विषय बन जाता है, और वह है क्रेडिट स्कोर का कॉन्सेप्ट. यह न सिर्फ लोन लेने के लिए एक योग्यता है बल्कि यह लोन की शर्तों, उसकी स्वीकृति में लगने वाला समय, ईएमआई और ब्याज दर को भी प्रभावित करता है. इसलिए कार कार लोन लेने से पहले यह समझना बेहद आवश्यक है कि क्रेडिट स्कोर कार लोन को कैसे प्रभावित करता है और इसके लिए न्यूनतम कितना क्रेडिट स्कोर होना चाहिए. 

क्या है क्रेडिट स्कोर?

किसी व्यक्ति की लोन चुकाने की क्षमता उसके क्रेडिट स्कोर से तय की जाती है. यह लोन चाहे क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य लाइन ऑफ क्रेडिट के माध्यम से लिया जाए, इसके लिए आमतौर पर 300 से 900 के बीच क्रेडिट स्कोर प्रदर्शित किया जाता है. जिस व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा उसे आसानी से लोन मिलने की संभावना उतनी बढ़ जाती है. 

कितना होना चाहिए कार लोन के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर?

हर व्यक्ति का उसकी आय और पुराने अन्य  ऋण के आधार पर क्रेडिट स्कोर अलग होता है, लेकिन कार लोन प्राप्त करने के लिए 600 से ऊपर के स्कोर को एक अच्छा क्रेडिट स्कोर माना जा सकता है, और यदि यह 750 से ऊपर हो तो इसे बेहद अनुकूल माना जाता है. इसके लिए आप ऑनलाइन क्रेडिट स्कोर कैलकुलेटर का उपयोग करके कार लोन प्राप्त करने के लिए अपने क्रेडिट स्कोर और योग्यता का आंकलन कर सकते हैं. 

लोन एप्लीकेशन को कैसे प्रभावित करता है क्रेडिट स्कोर?

आपके पास कम क्रेडिट स्कोर पर भी कार फाइनेंस होना संभव है लेकिन आपके पुराने क्रेडिट स्कोर का हाई होना और एक  अच्छे क्रेडिट इतिहास का होना इस पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. 

जल्दी स्वीकृति

एक बार जब लोन देने वाली संस्था आपके क्रेडिट स्कोर को वेरिफाई कर लेती है और यदि यह लोन के लिए अनुकूल पाया जाता है तो फिर साधारणतः आपको लोन मिलने में अधिक समय नहीं लगेगा.

लोन की राशि

हाई क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को अधिक लोन राशि के स्वीकृति की संभावना ज्यादा रहती है यह कार की कुल कीमत का 80 से 85 प्रतिशततक हो सकता है. इसके विपरीत यदि क्रेडिट स्कोर कम है तो लोन लेने वाले व्यक्ति जांच की जाती है और उसे ज्यादा डाउनपेमेंट करने के लिए प्रेरित किया जाता है.

 ब्याज दर

अधिकतर बैंक कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों पर उच्च क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों की तुलना में उच्च ब्याज दरों को चार्ज करते हैं, जिससे लोन लेने वाले व्यक्ति का कुल खर्च बढ़ जाता है. 

खराब क्रेडिट स्कोर से कैसे बचें?

एक अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए लगातार प्रयास और मेंटेनेस की जरूरत होती है. यदि आप कार लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम क्रेडिट स्कोर प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. क्रेडिट कार्ड से भुगतान और लोन को सही समय पर चुकाना बेहद आवश्यक है. यहां एक भी भुगतान में चूक या देरी आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा प्रभाव डाल सकती है. कभी भी अपने पूरे क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, यह आपके नियंत्रित खर्च को दर्शाता है. जिससे आपके क्रेडिट स्कोर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही आपके नाम पर एक साथ कई लोन भी नहीं होने चाहिए. यदि कभी आपका लोन आवेदन अस्वीकृत हो जाता है तो दोबारा आवेदन करने के बजाए पहले अपना क्रेडिट स्कोर सुधारने पर ध्यान देना चाहिए और क्रेडिट स्कोर बढ़ने के बाद ही दोबारा आवेदन किया जाना चाहिए. 

मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के साथ खरीद सकते हैं कार

यदि आप मारूति नेक्सा की कोई कार फाइनेंस कराना चाहते हैं मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस का विकल्प चुन सकते हैं. यहां आप 4 आसान चरणों में आपकी कार को बिना किसी परेशानी के फाइनेंस करवा सकते हैं. मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के आकर्षक लाभ इस प्रकार हैं.

  • यहां आपको एक से अधिक ऋण दाता उपलब्ध हैं.
  • डॉक्यूमेंट्स को डिजिटली अपलोड और वेरिफाई कर सकते हैं.
  • लोन की स्थिति को ट्रैक और चेक कर सकते हैं.
  • यहां आपको ब्याज दरों में पारदर्शिता और प्री-अप्रूव्ड और कस्टम जेनरेटेड लोन भी ऑफर किए जाते हैं. 

मारुति सुजुकी का यह वन-स्टॉप सॉल्यूशन आपको 4 आसान स्टेप्स में लोन की राशि और  ईएमआई आंकलन करने की सुविधा देता है जिससे आप अपनी क्षमता के हिसाब से सही लोन स्कीम का चुनाव करके अपनी मनपसंद नेक्सा कार को खरीद सकें.

यह भी पढ़ें :-

Interesting Car Facts: कारों से जुड़े इन रोचक तथ्यों को जानकर चौंक जाएंगे आप, पढ़िए पूरी खबर

Electric Cars Tips: अपनी इलेक्ट्रिक कार के रेंज से हैं परेशान तो, इन टिप्स को अपनाकर बिना टेंशन के तय कर सकते हैं लंबी दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget