एक्सप्लोरर

Car Comparison: एक दूसरे को टक्कर देती हैं फेरारी पुरोसांग और लैम्बोर्गिनी उरूस, जानें कौन है बेहतर

लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट की अमेरिका में कीमत 2.6 लाख डॉलर यानी लगभग 2.07 करोड़ भारतीय रुपये है, वहीं फेरारी पुरोसांग की यूरोपीय बाजार में कीमत 3.9 लाख यूरो यानी करीब 3.1 करोड़ भारतीय रुपये है.

Ferrari Purosangue vs Lamborghini Urus: सुपर लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी फेरारी (Ferrari) ने अपनी लग्जरी कार पुरोसांग (Purosangue) को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस बाजार में इस नई कार की कीमत 3.9 लाख यूरो यानी करीब 3.1 करोड़ रुपये रखी गई है. यह फेरारी की पहली SUV है, जिसे बेहद एडवांस रूप में डिजाइन किया गया है.

बाजार में इस कार को लैंबोर्गिनी उरूस (Lamborghini Urus) से टक्कर मिलती है. इन दोनों ही SUVs की कीमत बहुत अधिक है. तो चलिए जानते हैं दोनों में से कौन सी कार है बेस्ट.  

दोनों ही देती हैं एक दूसरे को टक्कर

लेम्बोर्गिनी उरुस एसयूवी को कंपनी ने साल 2018 में लॉन्च किया था. तब से लेकर अब तक इस कार की 20,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. इस कार का परफॉर्मेंट मॉडल को ड्राइविंग के लिए बेहद अनुकूल और खास हैंडलिंग तकनीकों से लैस किया गया है. नई फेरारी पुरोसांग के लॉन्च होने के बाद इस कार को तगड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. 

किसका इंटीरियर है बेहतर?

उरुस परफॉर्मेंट के इंटिरियर में 'परफॉर्मेंट' की बैजिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑल कनेक्टिविटी आप्शन सपोर्ट, एक बड़े आकार का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक कलर का अलकेन्टारा सिंथेटिक अपहोल्स्ट्री के साथ इसके केबिन को एक स्पोर्टी लुक दिया गया है. इस कार में कई एयरबैग्स देखने को मिल जाते हैं.

पुरोसांग के केबिन में एक 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एक इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास रूफ,  प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. इस कार में कई एयरबैग्स दिए गए हैं. 

किसका लुक है ज्यादा आकर्षक?

लैंबॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट एसयूवी में ब्लैक-आउट के साथ 22/23-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, रैप-अराउंड वाई शेप्ड LED टेललैंप ke साथ एयर वेंट्स और कार्बन फाइबर हुड, री डिजाइन्ड न्यू शेप बंपर और DRL के साथ स्वेप्ट-बैक LED हेडलाइट्स देखने को मिलता है.

वहीं फेरारी पुरोसांग में चार एग्जॉस्ट टिप्स, डिजाइनर अलॉय व्हील, रेक्ड (समतल) विंडस्क्रीन, सुसाइड डोर, स्प्लिट-टाइप DRLs के साथ LED हेडलाइट्स, स्लोप डिजाइन रूफ,  मस्कुलर बोनट, बड़ी ग्रिल और नैरो LED टेललाइट्स दिए गए हैं.

किसका इंजन है ज्यादा पॉवरफुल?

उरुस परफॉर्मेंट में एक 4.0-L के ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 666bhp की मैक्सिमम पावर और 850 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें के 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक ऑटोमैटिक टॉर्क-कन्वर्टर यूनिट का इस्तेमाल किया गया है. 

पुरोसांग में एक बेहद पॉवरफुल 6.5-L का नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है, जो 715bhp की मैक्सिमम पॉवर आउटपुट के साथ 716 न्यूटन मीटर का उच्चतम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है. 

कौन सी कार है बेस्ट?

लैंबोर्गिनी उरुस एसयूवी अपने सेगमेंट में एक लीडिंग पोजिशन में है, जबकि फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, हाई ब्रांड अपील और दमदार रिफांइड V12 इंजन पुरोसंग को अधिक बेहतर बनाते हैं. अगर कीमत की बात करें तो लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट की अमेरिका में कीमत 2.6 लाख डॉलर यानी लगभग 2.07 करोड़ भारतीय रुपये है, वहीं फेरारी पुरोसांग की यूरोपीय बाजार में  कीमत 3.9 लाख यूरो यानी करीब 3.1 करोड़ भारतीय रुपये है.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Diesel Cars: इतनी कम कीमत में मिल रही हैं मारूति की डीजल कारें, बार-बार नहीं मिलता है ऐसा मौका 

टाटा मोटर्स फिर करेगी धमाका, 28 सितंबर को लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget