एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये 4 किफायती इलेक्ट्रिक कारें, आपने कौन सी खरीदी?

इस खबर में हम आपको कुछ सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च किया गया है, अगर आप भी एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं तो डालिये इन पर नजर.

Flashback 2023: दुनिया सहित भारत में भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर तेजी से जोर पकड़ रहा है. देश में फिलहाल कई इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, लेकिन इनकी कीमत पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में ज्यादा होती है. लेकिन आज हम 2023 में भारतीय बाजार में आई कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है.

टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट

नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को मीडियम रेंज में 30kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जिसमें लगे इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट 127bhp और 215Nm है. इसमें 325 प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसके अलावा लॉन्ग रेंज में 40.5kWh का बैटरी पैक भी उपलब्ध है, जो 143bhp पॉवर और 215Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 465 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसमें 15kW पोर्टेबल चार्जर, 7.2kW होम चार्जर और DC फास्ट चार्जर सहित कई चार्जिंग विकल्प हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये से 19.94 लाख रुपये के बीच है.

Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये 4 किफायती इलेक्ट्रिक कारें, आपने कौन सी खरीदी?

एमजी कॉमेट ईवी

भारत की सबसे सस्ती एमजी कॉमेट ईवी दो डुअल-टोन और तीन मोनोटोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें एप्पल ग्रीन के साथ स्टारी ब्लैक, कैंडी व्हाइट और स्टारी ब्लैक, ऑरोरा सिल्वर, कैंडी व्हाइट और स्टारी ब्लैक शामिल हैं. इस 2-डोर ईवी में 4-सीटर लेआउट मिलता है. यह 17.3 kWh बैटरी पैक से लैस है और इसमें 230 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसका रियर-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर 42 पीएस पॉवर और 110 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. 3.3kW चार्जर से चार्ज होने में इसे सात घंटे तक का समय लगता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये तक के बीच है.


Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये 4 किफायती इलेक्ट्रिक कारें, आपने कौन सी खरीदी?

सिट्रोएन ई सी3 

सिट्रोएन ई सी3 में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 29.2kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 57PS पॉवर और 143Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 320 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसे 15A प्लग पॉइंट चार्जर से 10 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. जबकि डीसी फास्ट-चार्जर से इसे केवल 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. Citroen eC3 में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक मैनुअल एसी और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.61 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये के बीच है.

Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये 4 किफायती इलेक्ट्रिक कारें, आपने कौन सी खरीदी? 

टाटा टिआगो ईवी

टाटा ने इसे पिछले साल पेश किया था, जबकि इसकी डिलीवरी इस साल शुरू हुई है. यह दो बैटरी पैक; 19.2kWh और 24kWh के विकल्प में उपलब्ध है. जिसमें क्रमशः 250 किमी और 315 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसमें क्रमशः 60bhp/110Nm और 74bhp/114Nm का आऊटपुट मिलता है. टियागो ईवी वेरिएंट के आधार पर 3.3kW या 7.2kW होम चार्जर के साथ आती है. जबकि डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 से शुरू होती है.

Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये 4 किफायती इलेक्ट्रिक कारें, आपने कौन सी खरीदी?

यह भी पढ़ें :- इस साल देश में लॉन्च हुईं ये सबसे महंगी मोटरसाइकिलें, इनमें से कौन है आपकी ड्रीम बाइक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
जगुआर, रोल्स-रॉयस से डिफेंडर तक... कम खर्च में होगी मेंटेनेंस, जानें कितने घट जाएंगे ऑटो पार्ट्स के दाम?
जगुआर, रोल्स-रॉयस से डिफेंडर तक... कम खर्च में होगी मेंटेनेंस, जानें कितने घट जाएंगे ऑटो पार्ट्स के दाम?
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget