एक्सप्लोरर

BMW ने तोड़ 10 साल के रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बिकी ये कारें

BMW इंडिया की ओर से कहा गया कि बीते साल 40% से ज्यादा बिक्री स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) कैटेगरी में दर्ज की गई थी. इस कैटेगरी में एक्स1, एक्स3 और एक्स5 जैसे मॉडल आते हैं.

BMW India Growth: जर्मन लक्जरी कार मैन्युफैक्चरर बीएमडब्ल्यू (BMW) ने भारत में बिक्री के लिहाज से बीते दस साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. BMW की भारत में 2021 के दौरान 34 प्रतिशत बिक्री बढ़ी, जिसके साथ उसने साल के दौरान 8876 वाहन बेचे. कंपनी ने 2020 में 8,236 बीएमडब्ल्यू यूनिट्स और 640 मिनी यूनिट्स बेची थीं. इसके अलावा बीएमडब्ल्यू मोटरराड (दो पहिया वाहन कंपनी) ने इस दौरान 5,191 मोटरसाइकलों की बिक्री की.

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा कि कंपनी ने भारत में अपने तीनों ब्रांड- बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटरराड में बढ़ाया परफॉर्म किया है. बिक्री में शानदार वृद्धि हुई है. BMW इंडिया की ओर से कहा गया कि बीते साल 40% से ज्यादा बिक्री स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) कैटेगरी में दर्ज की गई थी. इस कैटेगरी में एक्स1, एक्स3 और एक्स5 जैसे मॉडल आते हैं.

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में भी की कंपनी ने एंट्री ली
BMW ने हाल ही में भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में भी एंट्री ली है. BMW ने 13 दिसंबर को भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक लक्जरी iX (BMW iX) को लॉन्च किया था. इसके अगले दिन यानी 14 दिसंबर को कंपनी ने जानकारी दी था कि कार का पहला लॉट लॉन्च के पहले दिन ही बिक गया. बता दें कि कंपनी iX EV को भारत में ​​1.16 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी आने वाले समय में और भी इलेक्ट्रिक कारें भारत में लाने वाली है.

लॉन्चिंग के आसपास ही यूरो एनसीएपी ने बीएमडब्ल्यू आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी (BMW iX e-SUV) का क्रैश टेस्ट किया था, जिसके आधार पर इसे 5-स्‍टार रेटिंग (CrashTest Rating) दी गई यानी यह इसके अंदर बैठे लोगों को किसी भी हादसे के वक्त अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है, उनकी जान का जोखिम कम होता है. बता दें कि फाइव स्टार किसी भी कार की सेफ्टी के लिए दी जाने वाली सबसे ज्यादा रेटिंग है. इसे एडल्ट्स के लिए 91 प्रतिशत सुरक्षित और बच्चों के लिए 87 प्रतिशत सुरक्षित पाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget