एक्सप्लोरर

Bajaj ने अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का बढ़ाया दाम, जानें क्या है नई कीमत और फीचर्स

Bajaj चेतक की बैटरी एक घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और इसे 100% चार्ज करने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है.

Bajaj Chetak Electric Scooter: बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने बेहद पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक (Chetak) की कीमत को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इस स्कूटर की यह बढ़ी हुई कीमतें जुलाई से ही प्रभावी होंगी. इस तरह अब आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए 12,749 रुपये अधिक खर्च करने होंगे. अभी तक 1.41 लाख रुपए (एक्स शोरूम कीमत) में मिलने वाला यह चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर नई कीमत के साथ 1.54 लाख रुपए (एक्स शोरूम कीमत) में मिलेगा. वर्तमान में इस स्कूटर के अर्बन और प्रीमियम दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं. 

कैसा है बजाज चेतक का लुक

बजाज चेतक स्कूटर में हेडलैंप और टेल लैंप में LED मिलता है. इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टैन कलर सीटिंग और डिस्क ब्रेक की सुविधा भी दी गई है. इसके डिजिटल फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऐप-बेस्ड कंट्रोल, जीपीएस नेविगेशन, की- लेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर हेज़लनट, वेल्लूटो रूसो (रेड), इंडिगो मेटालिक (ब्लू) और ब्रुकलिन ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

रेंज के मामले में है जबरदस्त 

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 KW के लीथियम आयन बैटरी पैक के साथ आता है. इस स्कूटर में 3.8 किलोवाट का इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो 1400rpm पर 16Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें दो तरह के राइडिंग मोड-इको और स्पोर्ट, का सपोर्ट मिलता है. ईको मोड पर सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर तक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चल सकता है.

इतने समय में होता है चार्ज 

बजाज चेतक की बैटरी एक घंटे में 0 से 25 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और इसे 100% चार्ज करने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है. स्पीड के मामले में यह स्कूटर मात्र 3.9 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति को प्राप्त कर सकता है. इसकी अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है. ई-स्कूटर सेगमेंट में वर्तमान में मौजूद एथर 450X, TVS iQube और Ola S1 Pro इसके प्रतिद्वंदी हैं.

75 शहरों में की जाएगी बिक्री 

केवल पुणे और बेंगलुरु से अपने स्कूटर्स की बिक्री की शुरुआत करने बाद बजाज ने पूरे देश अपने डीलरशिप का विस्तार किया है. हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर को इस श्रृंखला में जोड़ा गया है. कंपनी अपने स्कूटर्स की बिक्री के लिए 75 शहरों में अपने डीलरशिप को बढ़ाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें :-

Hero Scooters Price Hike: हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाया इन स्कूटर्स के दाम, जाने क्या होंगी नई कीमतें

Upcoming Cars in July: जुलाई में गर्दा उड़ाने आ रही हैं ये 2 SUV, टाटा की पंच, हुंडई की क्रेटा से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
सिर्फ 50 लोगों को मिलेगी ये लग्जरी EV, MG ने Cyberster और M9 का Exclusive Edition किया पेश
सिर्फ 50 लोगों को मिलेगी ये लग्जरी EV, MG ने Cyberster और M9 का Exclusive Edition किया पेश
Cheapest Hatchback Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget