एक्सप्लोरर

Car AC Tips: अब बेफिक्र होकर चलाएं कार का AC, सिर्फ इतना माइलेज होता है प्रभावित

अक्सर लोग कार के एसी को कुछ देर चलाने के बाद बंद कर देते हैं. उन्हें लगता है कि एसी चलाने से उनकी कार का माइलेज बुरी तरह प्रभावित होगा. आइये इसकी सच्चाई जान लेते हैं.

Car AC Tips: गर्मियों के मौसम में कार से सफर करते वक्त अधिकतर लोग एसी चलाते हैं. इससे उनका सफर आरामदायक हो जाता है. हालांकि तमाम लोग कार का एसी चलाने से झिझकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कार का एसी चलाने से माइलेज बुरी तरह प्रभावित होता है. इस वजह से वे कभी एसी को ऑन करते हैं, तो कभी एसी ऑफ कर देते हैं. आज आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिसके बाद आप आराम से बेझिझक होकर एसी चलाएंगे.

कार स्टार्ट होने पर चलता है एसी
कार का ऐसी सीधे तौर पर कार के इंजन से जुड़ा होता है. जब आप कार स्टार्ट करेंगे, तभी एसी चलना शुरू होगा. जानकारों की मानें तो एसी को पावर कार के अल्टरनेटर से मिलती है. जब इंजन चालू होगा, तब एसी को पावर मिलेगी. ऐसे में यह तो साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह इंजन पर असर डालता है. 

कितना प्रभावित होता है माइलेज
चलिए आपको बता देते हैं कि कार के माइलेज पर एसी का कितना असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपकी कार एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, तो एसी चलाने से उसका माइलेज 5-7 प्रतिशत तक घट जाता है. वहीं अगर आपकी कार सालों पुरानी है, तो उसका माइलेज थोड़ा ज्यादा प्रभावित होगा. वर्तमान समय में अधिकतर कंपनियां ऐसी टेक्नोलॉजी यूज कर रही हैं, जो एसी चलाने पर माइलेज को ना बिगाड़े. 

बढ़िया माइलेज के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर आपकी कार अच्छा माइलेज नहीं दे रही है, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप माइलेज को इंप्रूव कर सकते हैं. चलिए इन पर एक नजर डाल लेते हैं-
1. कार की समय-समय पर सर्विस जरूर कराएं. उसका ऑयल लेवल चेक कराएं. 
2. लॉन्ग ड्राइव के दौरान कार में टायर्स में हवा सही रखें. कम होने पर माइलेज बिगड़ सकता है. 
3. ट्रैफिक सिग्नल पर 1 मिनट से ज्यादा रुकना पड़े, तो कार बंद कर लें. ऐसा करने से माइलेज इंप्रूव हो सकता है. 
4. जब ट्रैफिक ज्यादा हो और आपकी कार बहुत धीरे-धीरे बढ़ रही है, तो एसी बंद कर दें. इस दौरान इंजन पर दवाब बढ़ जाता है और माइलेज कम हो जाता है. 
5. आपको बहुत तेज स्पीड में कार नहीं दौड़ानी चाहिए. ऐसा करना माइलेज के लिए खराब होता है.

यह भी पढ़ेंः Car Launch: 2021 Skoda Octavia भारत में हुई लॉन्च, कई अपडेट के साथ मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget