एक्सप्लोरर

BMW 2 Series Performance Edition: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किया 2 सीरीज़ एम परफॉर्मेंस एडिशन, 46 लाख रुपये है कीमत 

इस कार की कीमत 46 लाख रुपये रखी गई है, जो 220i एम स्पोर्ट प्रो और 220डी एम स्पोर्ट ट्रिम्स से 50,000 रुपये अधिक है, और 220i एम स्पोर्ट ट्रिम से 2.5 लाख रुपये अधिक है.

BMW 2 Series Performance Edition Launched: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 2 सीरीज ग्रैन कूप एम परफॉर्मेंस एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 46 लाख रुपये रखी गई है. यह 220i M स्पोर्ट प्रो ट्रिम से 50,000 रुपये महंगी है. एम परफॉर्मेंस एडिशन केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है और यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है.

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज़ एम परफॉर्मेंस एडिशन 

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज़ एम परफॉर्मेंस एडिशन केवल सैफायर ब्लैक कलर में उपलब्ध है, जिसका इंटीरियर ब्लैक और बेज कलर में दिया गया है. इस स्पेशल एडिशन में ग्रिल, ड्राइव सेलेक्टर, बैज और पोखर लैंप जैसे एम परफॉर्मेंस पार्ट्स दिए गए हैं. फ्रंट बम्पर के साथ-साथ ग्रिल और विंग मिरर में इन्सर्ट सेरियम ग्रे कलर मिलता है. 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

इसके फीचर्स की बात करें तो 2 सीरीज एम परफॉर्मेंस एडिशन में दो 10.25-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं. जिसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है. अन्य सुविधाओं में एक वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, रिवर्स कैमरा और 10-स्पीकर साउंड सिस्टम भी शामिल है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स एंकर और रन-फ्लैट टायर दिए गए हैं. 

पावरट्रेन 

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज एम परफॉर्मेंस एडिशन में केवल एक 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 179 hp पॉवर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह कार केवल 7.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

कीमत और मुकाबला 

इस कार की कीमत 46 लाख रुपये रखी गई है, जो 220i एम स्पोर्ट प्रो और 220डी एम स्पोर्ट ट्रिम्स से 50,000 रुपये अधिक है, और 220i एम स्पोर्ट ट्रिम से 2.5 लाख रुपये अधिक है. स्टैंडर्ड 2 सीरीज की एक्स शोरूम कीमत 43.50 लाख रुपये से 45.50 लाख रुपये के बीच है. इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोजिन से होता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 45.80 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- अगस्त 2023 में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget