एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान नजर आईं रॉयल एनफील्ड की 650CC वाली ये दो नई बाइकें, जानें संभावित फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टू व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड तेजी के साथ तीन नई 650cc मोटरसाइकिलों- 650cc क्रूजर, मेटेओर 650 और शॉटगन 650 पर काम कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टू व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड तेजी के साथ तीन नई 650cc मोटरसाइकिलों- 650cc क्रूजर, मेटेओर 650 और शॉटगन 650 पर काम कर रही है. इन मॉडलों का परीक्षण किया जा रहा है, टेस्टिंग के दौरान इन्हें कई बार स्पॉट किया गया है. अब हाल ही में नई Royal Enfield 650cc क्रूजर और Royal Enfield Super Meteor 650 को टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है.

न्यू रॉयल एनफील्ड 650cc क्रूजर
टेस्टिंग के दौरान जो रॉयल एनफील्ड 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल दिखी, उसमें नीची राइडिंड सीट दिखी, जिसमें राइडर के पैर आगे की ओर रहेंगे. हालांकि, इसकी सीट मेटेओर की तुलना में लंबी होगी. साथ ही, इसमें एलईडी हेडलैम्प, ट्यूबलेस टायर्स वाले अलॉय व्हील्स, अपसाइड डाउन फोर्क्स, फॉरवर्ड-सेट फुटपेग्स और ट्विन-सिलेंडर एग्जॉस्ट देखने को मिला. इसमें क्रोम फिनिश ट्रीटमेंट भी दिखा. 

बाइक में डुअल-चैनल ABS (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक होंगे. पारंपरिक क्रूजर की तरह इस मॉडल में फ्रंट की तुलना में पीछे छोटे पहिये वाले 130-सेक्शन के टायर हो सकते हैं. इसके अलावा बाइक ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम वाले सेमी-डिजिटल ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश हो सकती है.

न्यू रॉयल एनफील्ड सुपर मेटेओर 650
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें हलोजन हेडलैंप, मिड-सेट फुटपेग, वायर-स्पोक व्हील्स और पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क फ्रंट सस्पेंशन होने की संभावना है. इसके व्हील और टायर साइज 650cc क्रूजर से अलग होंगे. 650cc क्रूजर के उलट, Royal Enfield Super Meteor 650 में स्पोर्टी मैट ब्लैक फिनिश होगा.

दोनों का इंजन
रॉयल एनफील्ड की आने वाली इन दोनों 650CC वाली बाइकों में इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का इंजन हो सकता है. हालांकि, अलग-अलग पावर और टॉर्क आउटपुट देने के लिए मोटर को कैलिब्रेट किया जा सकता है. दोनों बाइक 6-स्पीड गियर बॉक्स के साथ उपलब्ध हो सकती है.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget