एक्सप्लोरर

Hero Maxi Scooter: हीरो मोटोकॉर्प ने जारी किया अपने दमदार मैक्सी स्कूटर का टीजर, जल्द हो सकता है लॉन्च 

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिलती है कि अपकमिंग एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का पावरट्रेन Xtreme 160 4V के समान हो सकता है. इसका मतलब है कि इसमें 163cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है.

Upcoming Hero Scooter: लोगों के ज्यादा दमदार गाड़ियों को पसंद किए जाने के कारण दोपहिया वाहन निर्माता ग्राहकों के लिए और ज्यादा रोमांचक मॉडल लाने की योजना बना रही हैं, जिसमें स्कूटर सेगमेंट भी शामिल हैं. भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिलों का पहले से ही एक बड़ा बाजार है, जबकि एडवेंचर स्कूटर भी धीरे-धीरे वैश्विक बाजारों में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हीरो मोटोकॉर्प अपना पहला एडवेंचर स्कूटर पेश करके इस सेगमेंट में शामिल होने जा रही है. घरेलू दोपहिया ब्रांड ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपकमिंग एडवेंचर स्कूटर को टीजर किया है. टीजर में तीन मॉडल दिखाए गए हैं जिन्हें अगले कुछ दिनों में मिलान, इटाय में EICMA के आगामी शो में प्रदर्शित किया जाएगा.

हीरो एडवेंचर मैक्सी स्कूटर 

दिखाए गए तीन मॉडलों में से, बीच वाला मॉडल दिलचस्प लग रहा है क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प का दायर एक समान पेटेंट कुछ महीने पहले इंटरनेट पर लीक हो गया था और पूरी सम्भावना है कि यह वही मॉडल हो सकता है. ग्लोबल लेवल पर अधिकांश एडवेंचर स्कूटरों की तरह, अपकमिंग हीरो टू-व्हीलर को भी यामाहा एरोक्स 155 और अप्रिलिया एसआर 160 के जैसा मैक्सी-स्कूटर स्टाइल दिया गया है.

टीजर में क्या है?

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर आगामी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर का एक और टीज़र शेयर किया है. इस छोटे से वीडियो में, हीरो ने इसे "टू व्हीलर एसयूवी" के रूप में वर्णित किया है. वीडियो "X-PLORE, X-CITE, और X-PERIENCE" जैसे शब्दों पर जोर देने के साथ "एन एडवेंचर अवेट्स" जैसे शब्दों के साथ समाप्त होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)

स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फीचर्स

टीज़र वीडियो में बहुत ही कम महत्वपूर्ण डिज़ाइन डिटेल्स की झलक मिलती है. उदाहरण के लिए, इसमें एक आक्रामक फ्रंट फेसिया है जिसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एक ट्विन एलईडी हेडलैंप सेटअप है जो डुकाटी हाइपरमोटर्ड जैसी हाई-एंड एडवेंचर बाइक जैसे लगते हैं. सामने एक बड़ी विंडस्क्रीन भी है जो इसे एडवेंचर्स लुक देती है.

पावरट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिलती है कि अपकमिंग एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का पावरट्रेन Xtreme 160 4V के समान हो सकता है. इसका मतलब है कि इसमें 163cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है. एक्सट्रीम में यह इंजन 16.6 bhp पॉवर और 14.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. उम्मीद है कि आने वाले स्कूटर में यह थोड़ा अलग पॉवर आऊटपुट जेनरेट करेगा.  जहां तक फीचर्स की बात है, हीरो आगामी एडवेंचर स्कूटर में फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, राइडर टेलीमैटिक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- इस दिवाली इन शानदार हैचबैक को खरीदने का है शानदार मौका, मिल रही है भारी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget