एक्सप्लोरर

Cheapest Electric Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लेने का है प्लान? तो यहां देखें, पेट्रोल वाले स्कूटर्स से भी कम है दाम

Most Affordable Electric Scooters: अगर आप भी खरीदना चाहते हैं इलेक्ट्रिक सस्ते स्कूटर्स तो आपके लिए बढ़ियां ऑप्शन हो सकता है, पढ़ें डीटेल में-

Cheapest Electric Scooters in India: भारत में पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicle) की तरफ बढ़ रहा है. वहीं बात करें तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों (Electric Scooters) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदना चाहते हैं तो सही जगह पर आए हैं. हम आपको आज कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत सस्ते हैं. कीमत की बात करें तो 45,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से स्टार्ट हैं. यह पेट्रोल स्कूटर्स की तुलना में काफी सस्ते हैं. 

Avon E Scoot- लिस्ट का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Avon E Scoot है. इसकी कीमत की बात करें तो 45,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. इसमें 215 वॉट बीएलडीसी मोटर देखने को मिल जाएगी. 48v/20ah बैटरी को फुल चार्ज होने में 6-8 घंटे लगते हैं. रेंज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज पर इसे 65 किमी तक चलाया जा सकता है. वहीं इस टॉप-स्पीड 24 किमी प्रतिघंटा है.

Bounce Infinity E1- दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर बाउंस इनफिनिटी E1 है. इसके दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं. कीमत की बात करें तो बिना बैटरी पैक वाले Infinity E1 की कीमत 45,099 रुपये है. बैटरी पैक के साथ वाले Infinity E1 की कीमत 68,999 रुपये है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 1500 वॉट बीएलडीसी मोटर मिलजाएगी. इस स्कूटर को सिंगल चार्ज पर 85 किमी चलाया जा सकता है.

Hero Electric Flash- लिस्ट का तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश है. इसकी कीमत की बात करें तो 46,640 रुपये से शुरू होकर 59,640 रुपये तक जाती है. इस ई-स्कूटर दो वेरिएंट- एलएक्स वीआरएलए और टॉप वेरिएंट फ्लैश एलएक्स में पेश किया गया है. हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है, वहीं रेंज 85 किमी प्रति सिंगल चार्ज है.

Avan Trend E- लिस्ट का चौथा और अंतिम इलेक्ट्रिक स्कूटर Avan Trend है. इसकी कीमत 56,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. इसके दो वेरिएंट्स- सिंगल-बैटरी पैक और डबल-बैटरी पैक के साथ उपलब्ध हैं. सिंगल-बैटरी पावर्ड वेरिएंट की रेंज 60 किमी है. डबल-बैटरी पावर्ड वेरिएंट की रेंज 110 किमी तक देखने को मिल जाएगी. इन दोनों ही वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है.

यह भी पढ़ें: -

Qilin Battery : इस बैटरी को लगाने के बाद सिंगल चार्ज पर 1 हजार किलोमीटर तक चलेगी आपकी इलेक्ट्रिक कार

Tata की यह अपकमिंग धाकड़ एसयूवी Mahindra Scorpio N को देगी करारी मात, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget