एक्सप्लोरर

50 हजार से कम कीमत में ये हैं 5 बेहतरीन बाइक्स, मिलेगा बेहतरीन माइलेज

अगर आप कम कीमत वाली बाइक लेना चाहते हैं जो बेहतर माइलेज दे और जिसके मेनटेनेंस पर आने वाला खर्च भी कम हो तो हम आपके लिए ऐसे 5 बेस्ट बाइक्स के विकल्प लाए हैं जिनकी कीमत 50 हजार रुपये से कम है.

नई दिल्ली: अगर आप कम कीमत वाली बाइक लेना चाहते हैं जो बेहतर माइलेज दे और जिसके मेनटेनेंस पर आने वाला खर्च भी कम हो तो हम आपके लिए ऐसे 5 बेस्ट बाइक्स के विकल्प लाए हैं जिनकी कीमत 50 हजार रुपये से कम है. लॉकडाउन नियमों के ढील के बाद अब देश में टू-वीलर्स के शोरूम भी धीरे-धीरे खुलने लगे हैं. हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध 50 हजार रुपये से कम दाम की बेस्ट बाइक्स के बारे में बता रहे हैं.

​Bajaj CT 100 50 हजार रुपये से कम कीमत में आप बजाज की यह बाइक ले सकते हैं. इसमें 102 cc का इंजन दिया गया है, जो 7.9 PS की पावर और 8.34 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है. बजाज की यह बाइक ज्यादा माइलेज देने के लिए जानी जाती है. सीटी 100 दो वेरियंट- किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है. इनकी कीमत क्रमश: 41,293 रुपये और 48,973 रुपये है.

​Hero HF Deluxe हीरो मोटोकॉर्प की यह मशहूर बाइक इस लिस्ट में शामिल है. एचएफ डीलक्स में 97.2 cc का इंजन है, जो 8 PS की पावर और 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. हीरो की इस बाइक में i3s टेक्नॉलजी दी गई है, जो पेट्रोल बचाता है और इससे बाइक बेहतर माइलेज देती है. इसके अलावा बाइक इन्स्टेंट पिकअप, हाई टेम्परेचर कंट्रोल और ऑल वेदर ईजी स्टार्ट समेत कई खूबियों से लैस है. हीरो एचएफ डीलक्स की शुरुआती कीमत 47,800 रुपये है.

​Bajaj Platina 100 इस लिस्ट की तीसरी बाइक बजाज प्लैटिना है. ज्यादा माइलेज और सस्ते मेनटेनेंस की वजह से यह बाइक भी खूब पसंद की जाती है. प्लैटिना में 102 cc का इंजन है, जो 7.9 PS की पावर और 8.34 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है. बजाज की इस बाइक में स्प्रिंग सॉफ्ट सीट्स, रबर फुडपैड्स और डायरेक्शनल टायर जैसी खूबियां है. बजाज प्लैटिना की शुरुआती कीमत 47,763 रुपये है.

​TVS Sport टीवीएस की इस बाइक का यहां खासतौर पर जिक्र किया गया है. दरअसल, यह बाइक 50 हजार रुपये से कुछ ज्यादा कीमत पर उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 52,500 रुपये है. अगर आपका बजट बहुत ज्यादा टाइट नहीं है, तो 50 हजार के आसपास कीमत में यह बाइक भी ले सकते हैं. टीवीएस स्पोर्ट में 109.7 cc का इंजन दिया गया है, जो 8.18 bhp की पावर जेनरेट करता है.

TVS XL100 इस बाइक में 99.7cc का इंजन दिया गया है जो 6.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी पावर 4.4 PS है. इस बाइक की ऑन रोड कीमत 39,900 से 48,800 के बीच है. कम कीमत में यह बाइक एक शानदार च्वाइस है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget