एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: 10 लाख रुपये से कम कीमत में जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं ये एसयूवी कारें, देखें पूरी लिस्ट 

अगर आप भी इस समय नई कार खारीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार करना बेहतर होगा, क्योंकि जल्द ही भारतीय बाज़ार में आ रही हैं ये जबरदस्त नई कारें, देखें पूरी लिस्ट-

Upcoming SUVs Under Ten Lakhs: यदि आप जल्द ही एक नई एसयूवी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा, क्योंकि जल्द ही भारतीय बाजार में कुछ ऐसी शानदार एसयूवी कारें दस्तक देने वाली हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है. तो चलिए देखते हैं इन कारों की पूरी लिस्ट.

Toyota Rumion

टोयोटा ने दक्षिण अफ्रीका में मारुति अर्टिगा का रीबैज वर्जन रुमियन को पेश कर दिया है. जबकि इसे भारत में नए साल की शुरूआत में पेश किया जा सकता है. इस कार की शुरुआती कीमत लगभग 8.77 लाख रुपये होने की संभावना है. टोयोटा रुमियन में एर्टिगा जैसा ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 105 PS की पॉवर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर का विकल्प मिलता है. इस कार में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

Maruti Baleno Cross 

यह कार मारुति बलेनो हैचबैक कार का सब-4 मीटर एसयूवी वर्जन है, जिसके अगले साल की शुरूआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसकी संभावित कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. इस एसयूवी में एक 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन देखने को मिल सकता है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जा सकता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प देखने को मिलेंगे.

Maruti Jimny

मारुति अपने पांच दरवाजों वाली जिम्नी में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है, साथ ही इसमें 1.4-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन भी देखने को मिल सकता है. इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैनुअल के दो ट्रांसमिशन विकल्प मिल सकते हैं. इसमें 4WD ड्राइवट्रेन भी मिलेगा. साथ ही यह एसयूवी ढेर सारे फीचर्स से भी लैस होगी. इस कार की संभावित शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है. इसे अगले साल ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है.  

Kia Seltos Facelift 2023

2023 फेसलिफ़्टेड सेल्टोस में मौजूदा मॉडल के समान पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर का विकल्प मिल सकता है. यह कार भारत में नए साल में लॉन्च हो सकती है. इस कार के बेस वैरिएंट के 10 लाख रुपये से कम कीमत पर आने की संभावना है. 

New Generation Honda WR-V

नई पीढ़ी के 2023 डब्ल्यूआर-वी की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. ग्लोबल वैरिएंट के तौर पर इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जिसका इस्तेमाल होंडा सिटी में भी होता है, जो 121 PS की पॉवर और 145 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह स्टैंडर्ड रूप से एक सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ है. भारत में भी इसका यही वर्जन आने की उम्मीद है. इस कार को अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी संभावित शुरूआती कीमत 8 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- बीस लाख रुपये से कम के बजट में आती हैं ये शानदार कारें, कौन सी खरीद रहे हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget