एक्सप्लोरर

Ather 450X Launched: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर एनर्जी का धमाका, तीन नए वेरिएंट की हुई एंट्री 

घरेलू बाजार में ईथर एनर्जी के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर आने के बाद, इनका मुकाबला ओला एस1 और एस1 प्रो, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक, बजाज चेतक और सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा.

Ather New Electric Scooter: एथर ने भारतीय बाजार में 450एस और 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड वेरिएंट को लॉन्च कर दिया. जिसकी शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम और 1.38 लाख रुपए एक्स-शोरूम है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 450एस और 450एक्स के लिए अपनी अधिकारी वेबसाइट के जरिये बुकिंग लेना पहले ही स्टार्ट कर दिया था. जिनकी डिलीवरी फेज वाइज स्टार्ट की जाएगी. 450एक्स के लिए अगस्त के तीसरे महीने में, 450एस के लिए अगस्त के आखिर में और 450एक्स 3.7 kWh के लिए अक्टूबर 2023 में होगी. 

वहीं इनके प्रो पैक की कीमत की बात करें तो, 450एस के लिए 14,000, 450एक्स के लिए 2.9 kWh बैटरी पैक के साथ 16,000 और 3.7 kWh 450 के लिए 23,000 कीमत देनी होगी. ग्राहक 450एस और 450एक्स स्कूटर्स को कोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ प्रो पैक को भी चुन सकते हैं.  


Ather 450X Launched: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर एनर्जी का धमाका, तीन नए वेरिएंट की हुई एंट्री 

एथर 450एस - बैटरी और रेंज 

एथर 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो, इसमें 2.9 kWh बैटरी पैक के साथ इसकी आईडीसी रेंज 115 किमी तक की होगी. इसके अलावा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा तक की रफ़्तार पकड़ने में सक्षम और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा की होगी. वहीं एथर 450एस में दिया गया 5.4 kWh का बैटरी पैक 22 Nm तक का पावर आउटपुट देने में सक्षम है. कंपनी इसके 36 मिनट्स में ही 0-80 प्रतिशत तक चार्ज होने के दावा कर रही है. लेकिन अगर आप एथर ग्रिड फास्ट चार्जर से इसे चार्ज करेंगे तो इसकी चार्जिंग स्पीड कंपनी के मुताबिक 1.5km/min की होगी. 


Ather 450X Launched: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर एनर्जी का धमाका, तीन नए वेरिएंट की हुई एंट्री 

एथर 450एक्स -बैटरी और रेंज 

अपडेटेड एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 2.9kWh और 3.7 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा और इसकी राइडिंग रेंज क्रमशः 115 किमी और 150 किमी तक की होगी. ये स्कूटर 3.3 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगा और इसकी टॉप स्पीड 90 kmph की है. 

एथर 450एक्स, एथर 450एस फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो, इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में नये डिजाइन किये गये स्विचगियर के साथ 7-इंच की डिस्प्ले मिलती है. इसके अलावा इसमें एक खास फीचर FallSafe भी मिलता है, जो अचानक स्कूटर की स्पीड कम ज्यादा होने पर इसके गिरने की स्थिति में मोटर को बंद कर देता है और इंडिकेट करने लगता है. इसके अलावा इसमें 50 से ऊपर की स्पीड पर भी अचानक ब्रेक लगाने पर इसमें दिया गया एमर्जेन्सी स्टॉप फीचर राइडर को सिग्नल देकर सावधान करने का काम करता है. 


Ather 450X Launched: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर एनर्जी का धमाका, तीन नए वेरिएंट की हुई एंट्री 

इनसे होगा मुकाबला 

घरेलू बाजार में ईथर एनर्जी के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर आने के बाद, इनका मुकाबला ओला एस1 और एस1 प्रो, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक, बजाज चेतक और सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा. 

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस खिलाडी को गिफ्ट में दी 'थार', वजह जानकर खुश हो जायेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget