एक्सप्लोरर

नए अवतार में आ रही है Force की दमदार SUV Gurkha, महिंद्रा थार से होगा सीधा मुकाबला

आने वाली फोर्स गुरखा में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है.

फोर्स मोटर्स अपनी ऑफ रोडिंग SUV गुरखा को अब नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. भारत में ऑफ रोडिंग के लिए कई SUV मौजूद हैं. इस सेगमेंट में महिंद्रा काफी लोकप्रिय है. यह 2nd जनरेशन फोर्स फोर्स गुरखा का नया मॉडल कई अच्छे फीचर्स से भी लैस होगा.

फोर्स मोटर्स ने पिछले ऑटो एक्सपो में सेकेंड जेनरेशन गुरखा मॉडल को पेश किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट भी किया गया है. माना जा रहा है कि इसे इस साल के अंत तक भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. कुछ अन्य जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे इस साल फेस्टिवल सीजन में पेश कर सकती है.

हो सकते हैं ये बदलाव
नई गुरखा की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जिनमें इसमें नई हेडलाइट्स के साथ सर्कूलर डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा सा लोगो  देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए फॉग लैम्प्स, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक आउट साइड रियर व्यू मिरर और रूफ कैरियर जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इसके केबिन की बात करें तो इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों के साथ यह गाड़ी ज्यादा दमदार नज़र आएगी.

इंजन और मुकाबला
सेकेंड जेनरेशन गुरखा में BS6 मानक वाला 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा जो कि 89bhp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा, साथ ही इसमें फोर व्हील ड्राइव (4x4) की भी सुविधा मिलेगी. इस गाड़ी में डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर्स मिलेंगे. भारत में किस तारीख को इसे लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. नई फोर्स गुरखा का सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से होगा.

ये भी पढ़ें

कोरोना काल में इन कंपनियों ने अपने ग्राहकों को दी राहत, जानें किस कंपनी ने कितनी बढ़ाई फ्री सर्विस की डेडलाइन

AUDI का लेम्बोर्गिनी बेचने की खबरों से इंकार, सुपर फास्ट कार ब्रांड बुगाटी को बेच सकता है फॉक्सवैगन ग्रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget