एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर पर वास्तु दोष होने से बढ़ने लगता है कर्ज का मर्ज, जान लें ये जरूरी बातें

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर के वायव्य, ईशान और अग्नि कोण में दोष होने से कर्ज बढ़ने लगता है. इस दिशा में वास्तु दोष होने से आर्थिक स्थिति खराब रहती है और व्यक्ति कर्ज लेने पर मजबूर हो जाता है.

Vastu Tips: लगातार बढ़ रहे कर्ज और आर्थिक स्थिति के कमजोर होने का कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है. घर पर वास्तु दोष होने से कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, जिसमें कर्ज बढ़ने की समस्या भी एक है.

इन दिशाओं में दोष होने से बढ़ता है कर्ज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा), अग्निकोण (दक्षिण-पूर्व) और ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में वास्तु दोष होने से धन संबंधी समस्याएं होने लगती है. उत्तर पश्चिम दिशा में दोष होने से बार-बार कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होती है. दक्षिण-पूर्व दिशा में वास्तु दोष होने से लगातार खर्चों में वृद्धि होती है, जिससे कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो जाता है.

वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति शेयर मार्केट, जुआ, सट्टा, लॉटरी आदि के चक्कर में पड़कर कर्ज में डूब जाता है. लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में, जिससे आप घर के वास्तु दोष को दूर कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं.

कर्ज के मर्ज से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय

  • दर्पण: घर पर गलत दिशा में लगा दर्पण भी वास्तु दोष का कारण बनता है. इसलिए कभी भी उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण न लगाएं. इससे भयंकर वास्तु दोष होता है. अगर इस दिशा में दर्पण लगा है तो तुरंत हटा दें.
  • बाथरूम: घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कभी भी बाथरूम नहीं होना चाहिए. इस दिशा में बना बाथरूम आपको कर्ज में डूबा सकता है. अगर पहले से ही इस दिशा में बाथरूम बन गया है तो आप वास्तु दोष दूर करने के लिए यहां एक कटोरी में नमक भरकर रखें और समय-समय पर नमक को बदलते भी रहें.
  • पानी का नल: घर में यदि किसी नल से पानी टपक रहा है तो इसे फौरन ठीक करा लें. इससे घर की सुख-समृद्धि की हानि होती है. कहा जाता है कि, टपकते नल से पानी के साथ घर की धन-संपत्ति भी बह जाती है.
  • कर्ज मुक्ति उपाय: वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप जब भी कोई कर्ज या लोन लेते हैं तो उसकी पहली किस्त मंगलवार के दिन ही चुकाएं. इससे कर्ज का बोझ जल्दी उतर जाता है.
  • बेडरूम: घर में कई कमरे होते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुखिया का कमरा वायव्य दिशा में नहीं होना चाहिए. इस दिशा में घर के मुखिया का कमरा होने से उन्हें नौकरी-व्यापार में हानि होती है और ना चाहते हुए भी कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Adhik Maas Purnima 2023: सावन की अधिक मास पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, मुश्किल में पड़ जाएगा जीवन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget