एक्सप्लोरर

Vastu Tips: पर्स में रखीं ये 4 चीजें आपको बना सकती हैं कंगाल, मां लक्ष्‍मी होती हैं नाराज

Vastu Tips: कुछ वास्तु टिप्स का पालन करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें पर्स में बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित  है. वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-समृद्धि आती है, वहीं नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा करता है. अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं या फिर घर में अक्सर ही आर्थिक तंगी बनी रहती है तो हो सकता है कि इसके पीछे वास्तु दोष हो.

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक पर्स में रखी कुछ चीजें व्यक्ति पर नकारात्मक असर डालती हैं और इसकी वजह से वो कंगाली की तरफ बढ़ता है. वास्तु के अनुसार पर्स में कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए. 

पर्स में रखी ये चीजें आपको कर सकती हैं कंगाल

  • रुपए-पैसे मां लक्ष्मी के प्रतीक माने जाते हैं. अपने पर्स या वॉलेट में कभी भी नोटों को तोड़-मरोड़कर नहीं रखना चाहिए. पर्स में रुपयों को अव्यवस्थित तरीके से रखने पर मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं. इसलिए पर्स में रुपए हमेशा व्‍यवस्थित ढंग से रखने चाहिए. 
  • पर्स में कभी भी कोई नुकीली या धातु से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए. माना जाता है कि पर्स में चाकू, पिन और चाबी जैसी चीजें रखने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं. इसके प्रभाव से व्‍यक्ति धीरे-धीरे गरीबी की ओर बढ़ने लगता है. 
  • पर्स को कभी खाली नहीं रखना  चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. यह धन की कमी का संकेत है. इसलिए, अपने पर्स में हमेशा कुछ न कुछ पैसे रखें, भले ही वह थोड़ी मात्रा ही क्यों न हो.
  • पर्स या वॉलेट में कभी भी कोई बिल या पुरानी रसीद जैसी चीजें ना रखें. पर्स में कागजों का ढेर लगाने पर राहु दोष लगता है जो धन हानि और बेवजह के खर्चों का कारण बनता है. इसलिए अपने पर्स से पुरानी चीजें हटा दें.
  • अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए लेकिन उनकी तस्वीर कभी भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए. इससे दोष लगता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्वजों की तस्‍वीरों को अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए. इसी तरह पर्स में कभी भी भगवान की तस्‍वीर भी नहीं रखनी चाहिए. भगवान की फोटो पूरे सम्मान से पूजा घर में लगाएं. 

ये भी पढ़ें

शनि के वक्री होने से खुल जाएंगे इन राशियों के भाग्य, अटके काम होंगे पूरे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Vastu Tips: क्या आपके घर का मुख्य दरवाजा गलत दिशा में है? लग्न कुंडली का यह एक नंबर तय करता है आपकी तिजोरी का रास्ता!
क्या आपके घर का मुख्य दरवाजा गलत दिशा में है? लग्न कुंडली का यह एक नंबर तय करता है आपकी तिजोरी का रास्ता!
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर के ईशान कोण में रखें ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि
सावन शुरू होने से पहले घर के ईशान कोण में रखें ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget