एक्सप्लोरर

Guru Gochar 2024: गुरु का गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, मिलेगी असफलता, होगा मान-सम्मान और धन का नुकसान

Guru Gochar 2024: गुरु 1 मई 2024 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे. गुरु के इस गोचर से कुछ राशियों की परेशानी बढ़ने वाली है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Guru Gochar 2024: बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा जाता है, जो शुभ फल देते हैं. बृहस्पति का गोचर जातकों को सकारात्मक परिणाम देता है. 2024 में गुरु 12 साल बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे.

देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु इस राशि में 14 मई 2025 तक बने रहेंगे. इसी बीच में गुरु 03 मई 2024 से 03 जून 2024 तक अस्त अवस्था में रहेंगे. ऐसे में गुरु का गोचर कुछ राशियों को अशुभ परिणाम देने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

तुला राशि (Libra)

गुरु का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों से आपका विवाद बढ़ सकता है. तुला राशि के लोग आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे. आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है.

इस राशि के लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. गुरु आपकी नौकरी में कुछ कठिनाई देने का काम कर सकता है. इस समय आपको किसी भी तरह के लेनदेन में सावधान रहना चाहिए. वरना गलतफहमी के चलते विवाद हो सकता है. 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को इस गोचर के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा. आपकी सेहत अचानक से बहुत बिगड़ सकती है. आप कानूनी मामलों में भी फंस सकते हैं. अगर आप पहले से किसी कानूनी विवाद में हैं तो हो सकता है कि मामला आपके पक्ष में न आए. 

धनु राशि के लोग अपने प्रतिद्वंदियों की वजह से परेशान रहेंगे. इस समय आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा और आप तभी सफल होंगे जब आप कड़ी मेहनत करेंगे. इस अवधि में आपको संपत्ति खरीदने से बचना चाहिए.

मीन राशि (Pisces)

गुरु का गोचर मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. इस दौरान आप कुछ ऐसी यात्राएं कर सकते हैं जो बेकार जाएंगी. आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी और उपलब्धियां बेहद कम रहेंगी. इस समय आप मानसिक रूप से बहुत परेशान रहेंगे. 

गुरु का यह गोचर आपके बेकार के खर्च करवा सकता है. इस समय आप पर कार्यक्षेत्र का बहुत ज्यादा दबाव रहेगा जिसकी वजह से आप परेशानी में रहेंगे. मित्रों या फिर कुछ करीब लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें

इस मूलांक के लोगों को पसंद होता है अकेलापन, शांति से बिताते हैं जीवन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Grah Gochar 2026: अचानक क्यों बढ़ रहे हैं आगजनी और भूकंप के मामले? ज्योतिषियों ने बताया जून का ये खतरनाक 'ग्रह कनेक्शन'
अचानक क्यों बढ़ रही हैं आगजनी और भूकंप की घटनाएं? सूर्य-मंगल के इस खतरनाक गोचर ने बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget