एक्सप्लोरर

Budh Ast 2024: बुध अस्त हो रहे हैं, 12 अगस्त से इन राशियों की बढ़ने वाली है परेशानी

Budh Ast 2024: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध (Mercury) 12 अगस्त को अस्त होंगे. अस्त अवस्था में बुध कई राशियों (Zodiac Sign) के करियर, जीवन, बुद्धि, व्यापार और विवेक को प्रभावित करेंगे.

Budh Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shasta) में बुध को बुद्धि, संचार, कौशल, व्यापार आदि का कारक माना जाता है. कुंडली (Kundli) में बुध की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है, व्यापार में लाभ नहीं होता और किसी विषय पर विश्लेषण करने में कठिनाई आती है.

अगस्त में बुध देव अस्त हो जाएंगे और कई राशियों (Rashi) पर इसका प्रभाव पड़ेगा. बता दें कि चंद्रमा औऱ सूर्य को छोड़कर सभी ग्रह वक्री, अस्त या उदय होते हैं.

जब कोई ग्रह सूर्य से 12 अंश आगे या 12 अंश पीछे होता है, तब वह अस्त होता है. जब किसी बड़े ग्रह के प्रभाव में छोटा ग्रह आता है तो छोटे ग्रह का प्रभाव शून्य हो जाता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र में उसे अस्त कहा जाता है.

बुध कब हो रहे अस्त (Budh Ast 2024 Date)

बुद्धि-व्यापार के कारक बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध देव 12 अगस्त 2024 को 09:49 पर सिंह राशि (Singh Rashi) में अस्त हो जाएंगे. सिंह राशि में बुध के अस्त होने के कई राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी, सही फैसला लेले में कठिनाई और व्यापारिक नुकसान जैसी संभावनाएं बढ़ जाएंगी. 

सिंह राशि बुध अस्त होकर किन राशियों की बढ़ाएंगे परेशानी (Budh Ast 2024 Effect)

मेष राशि (Aries): बुध आपकी राशि के लिए तीसरे और छठे घर के स्वामी होकर पंचम भाव में अस्त होंगे, जिससे आपको निर्णय लेने में असमर्थता मसहूस होगी. साथ ही भविष्य की चिंताएं भी सता सकती हैं. ऐसे में सिंह में बुध का गोचर मेष राशि के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है.

वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में अस्त हो रहे हैं. इससे पारिवारिक समस्याएं बड़ा कारण बनेंगी. साथ ही नौकरी-व्यापार में भी कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है. धन खर्च भी आपको परेशान करेगा.

सिंह राशि (Leo): बुध आपकी राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर पहले घर में अस्त हो रहे हैं. इसका परिणाम यह रहेगा कि आर्थिक मोर्चे पर आपको कमाई के साथ ही बचत करने की भी आवश्यता रहेगी. सेहत (Health) संबधी सामान्य समस्याएं हो सकती हैं.

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के बुध सप्तम और दशम के स्वामी होकर नवम भाव में अस्त होंगे, जिसके परिणामस्वरूप पिता के साथ कुछ समस्याएं बनी रहेगी. कामकाज में मनोवांछित फल नहीं मिला और मुनाफा भी बहुत अधिक नहीं होता.

मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं और आपके छठे घर में अस्त होंगे. बुध के अस्त होने से आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाएंगी. खासकर सेहत ज्यादा परेशान कर सकती है. इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं की भी कमी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कम की प्रशंसा न होने पर मन दुखी रहेगी. आर्थिक परेशानी भी बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: August Love Rashifal 2024: अगस्त के महीने में इन राशियों के जीवन में आएगी प्यारी की बहार, पढ़ें अगस्त का लव राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
अक्टूबर में 2 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, वक्री होंगे शुक्र-बुध; राजनीति से बाजार तक बड़े उलटफेर के संकेत
अक्टूबर में बदलेगी 2 बड़े ग्रहों की चाल: सूर्य-गुरु का गोचर, शुक्र-बुध होंगे वक्री; जानें 5 महायोगों और देश-दुनिया पर प्रभाव
आज शाम शनि बदलेंगे नक्षत्र... साढ़ेसाती झेल रहीं इन 3 राशियों के लिए क्या हैं संकेत
Shani Nakshatra Gochar 2026: आज शाम 7:28 बजे अपने ही नक्षत्र में लौटेंगे शनि, कुंभ, मीन और मेष राशि की साढ़ेसाती पर क्या बदलेगा?
Shukra Vakri 2026: क्या अब कार और ज्वेलरी खरीदना टाल दें?
शुक्र वक्री हुआ तो कार और ज्वेलरी खरीदना रोक दें? समझें सही नियम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget