एक्सप्लोरर

Numerology: हर काम में निपुण होते हैं इस मूलांक के लोग, समय के होते हैं बेहद पाबंद

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक से हर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 4 वाले लोग कैसे होते हैं और इनका व्यक्तित्व कैसा होता है.

Numerology Number 4: अंक ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व माना जाता है. यह मूलांक पर आधारित होता है. ये 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं. अंक शास्त्र में हर एक अंक की अपनी खासियत बताई गई है. 

मूलांक 4 वाले लोगों का व्यक्तित्व बहुत खास होता है. किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता है. इसका स्वामी ग्रह राहु है. इस अंक को चन्द्रमा से भी जोड़ा जाता है जो भावनात्मकता, परिवार, और आत्मिक संबंधों का प्रतीक है. जानते हैं कि मूलांक 4 के लोग कैसे होते हैं.

हर काम में होते हैं निपुण

इस मूलांक के लोग हर काम बहुत अच्छे तरीके से करते हैं. यह लोग हर काम में निपुण होते हैं. स्वभाव से यह लोग बहुत साहसी और व्यवहार कुशल होते हैं. अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह लोग करियर में खूब तरक्की करते हैं. यह लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं. 

यह लोग अपना मनचाहा काम करते हैं और उसी में अपना करियर बनाते हैं. कार्यक्षेत्र में यह लोग खूब सफलता हासिल करते हैं. इस मूलांक के लोग हर काम पूरी प्लानिंग के साथ करते हैं. यह लोग अपने करियर में बहुत आगे तक जाते हैं. इन्हें विदेश से बेहतरीन नौकरी के ऑफर मिलते हैं. 

अच्छी होती है आर्थिक स्थिति 

मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है. यह लोग बहुत सोच-समझ कर धन खर्च करते हैं. इस राशि के लोग व्यापार में बहुत लाभ उठाते हैं. इन लोगों के जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है. मूलांक 4 वाले लोग अपनी मेहनत के दम पर अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, उद्योगपति, डॉक्टर या फिर वकील बनते हैं. 

परिवार और संबंधों को देते हैं महत्व

मूलांक 4 के लोग बहुत संवेदनशील होते हैं. यह लोग अपने परिवार और घर के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं. इस अंक के लोगअपनी भावनाओं को व्यक्त करने में माहिर होते हैं. यह अपने परिवार के साथ गहरे संबंध बनाकर रखते हैं.

इस मूलांक के लोग बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं. यह लोग बड़ी आसानी से लोगों से घुल-मिल जाते हैं. 1,2,4,7 और 8 वाले विपरीत लिंगी के प्रति इनका झुकाव ज्यादा होता है. यह लोग दोस्ती पूरे दिल से निभाते हैं. स्वभाव से यह लोग थोड़े स्वार्थी और घमंडी भी होते हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता है.

ये भी पढ़ें

नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget