एक्सप्लोरर

Navratri 2024 Mantra: नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Navratri 2024 Puja Mantra: नवरात्रि में पूरे नौ दिन देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि में कुछ मंत्रों के जाप से मां दुर्गा जल्द प्रसन्न होती हैं.

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो चुकी है. चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. 

नवरात्रि में मां के हर स्वरूप के लिए अलग-अलग मंत्रों के जाप किए जाते हैं. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दौरान नवदुर्गा के बीज मंत्रों का जाप करना भक्तों के लिए बहुत कल्याणकारी होता है. जानते हैं मां दुर्गा के इन 9 स्वरूपों के बीज मंत्रों के बारे में.

चैत्र नवरात्रि पर ABP Live की विशेष पेशकश यहां देखें

नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप

  • नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है. इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन माता शैलपुत्री के ध्यान और उनके मंत्रों का जाप किया जाता. मां के इस रूप का मंत्र 'ॐ शैलपुत्र्यै नमः.' है. 
  • दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है. इस दिन मां भगवती का ध्यान करने के बाद देवीभागवत के तृतीय स्कन्ध से चतुर्थ स्कन्ध के अष्टम अध्याय तक का पाठ करना उत्तम रहता है. 
  • नवरात्रि के तीसरे दिन माता दुर्गा के चन्द्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन देवी भागवत के चतुर्थ स्कन्ध के 9वें अध्याय से आरंभ करते हुए पंचम स्कन्ध के 18वें अध्याय तक पाठ करना चाहिए. तीसरे दिन दिन 'ॐ चंद्रघण्टायै नमः' का जाप किया जाता है.
  • नवरात्रि के चौथे दिन माता दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा होती है. इस दिन मां भगवती का ध्यान करने के बाद देवी भागवत का पाठ किया जाता है. इस दिन पंचम स्कन्ध के 19वें अध्याय से आरंभ करते हुए छठवें स्कन्ध के 18वें अध्याय तक पाठ करना चाहिए. मां के इस स्वरूप का मंत्र है, 'ॐ कूष्माण्डायै नमः'
  • नवरात्रि के 5वें दिन मां स्कन्दमाता की उपासना की जाती है. इस दिन मां भगवती की आरती करने के बाद मां का ध्यान मंत्र करना चाहिए. मां के इस स्वरूप का मंत्र है, 'ॐ स्कन्दमात्रै नमः.'
  • नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यायनी की उपासना की जाती है. मां भगवती का ध्यान करने के बाद देवी भागवत के 7वें स्कन्ध के 19वें अध्याय से आरंभ करते हुए 8वें स्कन्ध के 17वें अध्याय तक का पाठ करना उत्तम रहता. मां के इस स्वरूप के लिए, 'ॐ कात्यायन्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की उपासना होती है. इस दिन देवी भागवत के आठवें स्कन्ध के 18वें अध्याय से आरंभ करते हुए 9वें स्कन्ध के 28वें अध्याय तक पाठ करना चाहिए. मां के इस रूप का जपनीय मंत्र,'ॐ कालरात्र्यै नमः' है.
  • नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना की जाती है. इस दिन मां भगवती का ध्यान करने के बाद देवी भागवत के 9वें स्कन्ध के 29वें अध्याय से आरंभ करते हुए दसवें स्कन्ध की समाप्ति तक पाठ करना चाहिए. इनका मंत्र 'ॐ महागौर्ये नम:' है.
  • नवरात्र के 9वें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की जाती है. देवी भागवत के 11वें स्कन्ध के प्रथम अध्याय से आरंभ करते हुए 12वें स्कन्ध की समाप्ति तक पाठ करना चाहिए. अंतिम दिन पाठ समाप्त होने के बाद हवन करना चाहिए. इनका मंत्र है, 'ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः' है. 

ये भी पढ़ें

सूर्य के मेष राशि में आने से बढ़ेंगी इन 2 राशियों की मुश्किलें, तरक्की में आएंगी कई रुकावटें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें
Meen Rashifal 22 August 2026: 10वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मीन राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, दफ्तर में षड्यंत्र से रहें सावधान
Meen Rashifal 22 August 2026: 10वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मीन राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, दफ्तर में षड्यंत्र से रहें सावधान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget