एक्सप्लोरर

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पितरों के लिए इस समय करें धूप-ध्यान

Hariyali Amavasya Shubh Yog: हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को है. पितृदेव अमावस्या तिथि के स्वामी हैं इसलिए इस दिन किए गए दान से पितरों को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Hariyali Amavasya Date: इस बार सावन के दूसरे सोमवार, 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या है. करीब 3 वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है, जब सावन सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग है. शिव प्रिय सावन माह की अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहते है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दान-पुण्य करने से आपके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति और आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होते है. 

हरियाली अमावस्या पर बना शुभ योग

हरियाली अमावस्या के दिन पुनर्वसु नक्षत्र होने के साथ-साथ बुधादित्य योग, वाशी योग, व्याघात योग और सुनफा योग का संयोग भी बन रहा है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. अगर नदियों में स्नान संभव नहीं हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है. इससे भी पुण्य फल की प्राप्ति होती है. 

हरियाली अमावस्या के दिन सोमवती अमावस्या होने से इस दिन का विशेष महत्व भी बढ़ जाता है. कालसर्प दोष, पितृ दोष, ढैय्या तथा साढ़ेसाती सहित शनि संबंधी अनेक बाधाओं से मुक्ति पाने का भी ये दुर्लभ समय है. पितृदेव अमावस्या तिथि के स्वामी हैं इसलिए इस दिन किए गए दान से पितरों को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. 

इस समय कराएं पितरों की शांति

हरियाली अमावस्या के दिन दोपहर के बाद का समय पितरों से संबंधित धर्म-कर्म के लिए श्रेष्ठ होता है. पितृ शांति के लिए इस दिन धूप-ध्यान, श्राद्ध, तर्पण, पितृ सूक्त, गीता पाठ, गजेंद्र मोक्ष इत्यादि का पाठ करें. दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें.  

ऐसे करें पितरों का तर्पण

हरियाली अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. पांच तरह की मिठाइयों को अलग-अलग पांच पीपल के पत्तों पर रख कर 'ऊँ सर्वेभ्यो पितृदेवेभ्यो नमः' मंत्र का 15 से 20 मिनट जाप करें. इसके बाद पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और पितरों से अपनी गलतियों की क्षमा मांगें. इसके बाद उस प्रसाद को गरीबों में बांट दें. इससे आपके घर में पितरों की कृपा बनी रहेगी.  
   
इस दिन शिवलिंग पर जल की पतली धार गिराते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जप करें, फिर 11 बिल्व पत्र पर चंदन से ऊँ लिखकर अर्पित करे. इसके बाद श्रीमद्भागवत गीता, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. ऐसा करने से पति को दीर्घायु होने का वरदान मिलता है. इस दिन आटे का दीपक बनाकर दीप दान करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और हर संकट से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें

सावन शिवरात्रि की रात करें ये खास उपाय, भर जाएगी धन की झोली

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 24 August 2026: सोमवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, शेयर मार्केट से भारी मुनाफा और संपत्ति खरीद के प्रबल योग!
Kal Ka Rashifal 24 August 2026: सोमवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, शेयर मार्केट से भारी मुनाफा और संपत्ति खरीद के प्रबल योग!
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी पर धनु में चंद्रमा, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत
आज का राशिफल 23 अगस्त: शाम 5:15 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget