By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 09 Jun 2021 08:31 AM (IST)
आशा नेगी और रित्विक धनजानी
टीवी के पॉपुलर कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी पिछले साल अलग हो गए. दोनों लगभग 6 साल साल तक रिलेशनशिप में रहे. रित्विक से अलग होने के बाद आशा नेगी ने कहा कि दोनों आज भी जब चाहे बात करते हैं. दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि दोनों ने अच्छे मोड़ पर आकर रिलेशनशिप को खत्म किया है.
आशा नेगी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी और रित्विक के इक्वेशन के बारे में कहा,"दो अलग हो गए अच्छा है. हम दोनों के अच्छे टर्म हैं और जब भी हम एक-दूसरे से बात करना चाहते हैं, एक-दूसरे को कुछ बताना चाहते हैं, तो हम वह करते हैं, और यह सब सामान्य है. वह आगे बढ़ गए है, मैं भी मूव ऑन हो गई हूं और मुझे लगता है कि अब एक साल से ज्यादा हो गया है, इसलिए हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए."
एक-दूसरे के लिए अच्छा चाहते हैं
आशा नेगी आगे कहती हैं,"आप चाहते हैं कि दूसरा व्यक्ति खुश, स्वस्थ और टॉप सक्सेसफुल हो... मुझे लगता है कि यह सबसे जरूरी बात है. इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है, कि हम दोनों एक दूसरे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं. वह कुछ ऐसा है जो सुंदर है, जो वहां होना चाहिए."
इस शो में नजर आएंगी आशा नेगी
बात करें वर्कफ्रंट की, तो आशा नेगी टीवी सीरियल, 'ख्वाबों के परिंदे' में दिखाई देंगी. इस शो के बारे में आशा नेगी ने कहा, "मुझे ट्रैवलिंग करना पसंद है और इसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होनी थी, इसलिए मैंने सोचा कि ऐसी कोई वजह नहीं है जिससे मैं इसे ना कह सकूं. यह आने वाली पीढ़ी के हिसाब से बनाया गय शो है, मैंने पहले कभी इस तरह के शो नहीं किए थे."
ये भी पढ़ें-
रित्विक धनजानी संग ब्रेक अप पर पहली बार छलका आशा नेगी का दर्द, बोलीं- अब भी चाहती हूं कि उनके साथ...
Ideas of India: सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया CA छोड़कर कैसे आए एक्टिंग में करियर बनाने, यूट्यूब से सिनेमा तक का सफर कैसा रहा
5 मार्च नहीं बल्कि इस दिन लयारी के किंग करेंगे धमाका, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की नई रिलीज डेट आई सामने
'मुझे सिंधी बहुत प्यारी लगती है', अक्षय कुमार ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अपनी मां को किया याद
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप