By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 Aug 2021 06:46 AM (IST)
Apple iPhone
Apple iPhone लवर्स को iPhone 13 सीरीज की लॉन्चिंग का लंबे समय से इंतजार है. वहीं अब ये इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है. ऐपल हर साल सितंबर में अपनी सीरीज को लॉन्च करता है. इस साल भी कंपनी सितंबर में ही अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है. हालांकि अभी इसको लेकर कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 13 सीरीज 17 सितंबर को लॉन्च की जा सकती है. वहीं रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि इस बार कंपनी एक नहीं दो इवेंट आयोजित करेगी.
2 इवेंट होंगे आयोजित
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Apple इस साल दो इवेंट आयोजित करेगी. जहां एक इवेंट सितंबर के दूसरे हफ्ते तो वहीं दूसरा इवेंट महीने के आखिर में आयोजित किया जा सकता है. लॉन्च इवेंट में कंपनी अपने AirPods और iPad से पर्दा उठा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस iphone 13 सीरीज में कंपनी iphone 13, iphone 13 pro, iphone 13 Pro Max और iphone 13 Mini को लॉन्च कर सकती है.
मास्क लगाकर भी अनलॉक होगा फोन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 13 के फेस आइडी फीचर में इस बार काफी बदलाव देखने को मिलेंगी. कंपनी इसमें एक खास तकनीक पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स मास्क लगाकर भी फोन को अनलॉक कर सकेंगे. साथ ही फॉग में या फिर धूप में अगर किसी ने चश्मा लगा रखा है तो भी फोन यूजर के चेहरे को पहचान कर फोन को अनलॉक कर देगा.
पहले से फास्ट होगी 5G की स्पीड
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 13 सीरीज को mmWave 5G का सपोर्ट मिल सकता है. कई देशों में इस साल तक mmWave 5G कवरेज मिलने लगेगी, जिससे iphone 13 के जरिए यूजर्स हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी का मजा ले पाएंगे. जानकारी के लिए बतादें कि mmWave नेटवर्क पर दूसरे 5G नेटवर्क की तुलना में फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती है. लेकिन इसकी प्राइस भी ज्यादा होती है.
शानदार होंगे कैमरे
कंपनी के मुताबिक iPhone 13 के कैमरों को भी पिछले मॉडल्स के मुकाबले इंप्रूव किया गया है. फोन में सिनेमैटिक वीडियो नाम का एक नया रिकॉर्डिंग मोड दिया जाएगा, जो वीडियो में फोटो वाला बोकेह इफेक्ट लेकर आएगा. यही नहीं यूजर्स पोर्ट्रेट मोड की तरह अपनी विडियो को रिकार्ड करने के बाद उसमें ब्लर कितना रखना है ये भी चेंज कर सकेंगे.
ऐसा होगा डिस्प्ले
Apple के ये आईफोन्स iOS 15, A15 bionic पर काम करेंगे. इनमें इमेज प्रोसेसिंग के लिए लिक्विड क्रिस्टल पॉलीमर सर्किट बोर्ड के अलावा नाइट मोड कैमरा दिया जा सकता है. इनमें नया Qualcomm X60 मॉडल और WiFi 6E सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले दिया जा सकता है. इनमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें
Xiaomi ने लॉन्च किया खास फिटनेस बैंड Mi 6, बताएगा स्ट्रेस दूर करने के टिप्स एंड ट्रिक्स
देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को मिल रहा और भी सस्ते में खरीदने का मौका, जानें क्या है नई प्राइस
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
ChatGPT के बाद अब एक और धमाका करने की तैयारी में OpenAI, कैमरे वाले स्मार्ट स्पीकर समेत ये प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप