एक्सप्लोरर

Rain Effect: बारिश में रतुआ रोग ही नहीं, इस वजह से भी पीला पड़ जाता है गेहूं, किसान भाई रहें सावधान

देश के बड़े हिस्सों में गेहूं की बुवाई हो चुकी है. वहीं कई राज्यों में बारिश हो रही है. मौसम में नमी होने के कारण गेहूं की फसल में रोग लग रहा है, पत्तियां पीली पड़ रही हैं.

Rain Effect On Crops: खरीफ सीजन 2022 किसानों के लिए बहुत खास नहीं रहा. बाढ़, बारिश और सूखे की चपेट में आकर फसल बर्बाद हो गई. फिर कड़ाके की ठंड और पाले ने फसलों को नुकसान पहुंचाया. मौजूदा समय में देश के कई हिस्से में बारिश हो रही है. किसान इस बारिश को मुनाफे के सौदे के तौर पर देख रहे हैं. किसानों को डर है कि कहीं अधिक बारिश से उनकी फसलों को नुकसान न हो जाए. 

नमी आते ही होता है रतुआ रोग
विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल में आमतौर पर इसी मौसम में रतुआ रोग लगता है. यह रोग सामान्य तौर पर फसलों में पीला, भूरा व काला तीन तरह का दिखता है. विशेषज्ञों ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान पीला या धारीदार रतुआ से होता है. इसमें गेहूं व जौ फसल के पत्तों पर पीले रंगे के छोटे-छोटे धब्बे कतारों में बन जाते हैं. धब्बों पर पीला चूरन सा दिखने लगता है. यदि आप खेत से गुजर रहे हैं तो कपड़ों पर भी पीला चूरन लग जायेगा. अगर छूते हैं तो हाथ भी पीला हो जाएगा.

पीली पत्ती केवल रतुआ रोग से ही नहीं होती
विशेषज्ञों का कहना है कि रतुआ रोग की पहचान है कि जब पौधों की पत्तियां पीली पड़नी शुरू हो जाएं तो ये रतुआ रोग का एक लक्षण हो सकता है. जरूरी नहीं है कि रतुआ रोग हुआ ही हो. पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पौधों की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं. इससे पौधे में ऐसे ही लक्षण दिखते हैं.जैसे पौधे को रतुआ रोग ही हुआ हो. विशेषज्ञों का कहना है कि पीला रतुआ रोग में पत्तों पर पीले या संतरी रंग की धारियां दिख जाती हैं. किसान  खेत में जाकर रतुआ रोग से पीड़ित पत्तों को अंगुली और अंगूठा के बीच रगड़ता है तो फफूंद के कण अंगुली या अंगूठे में चिपकने में लगती है. जबकि पोषक तत्वों की कमी में ऐसा कुछ भी नहीं होता है.

मार्च अंत तक दिखते हैं लक्षण, ऐसे करें बचाव
विशेषज्ञां का कहना है कि फफूंदनाशक, कीटनाशकों का प्रयोग कर इन रोगों से बचा सकता है. किसान बचाव कर अच्छी पैदावार पा सकते हैं. गेहूं की पीली पत्ती पड़ने के पीछे मुख्य वजह रतुआ रोग और पोषक तत्वों की कमी होती है. ये लक्षण दिसंबर से लेकर मार्च के अंत तक दिखाई देते हैं. जब तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. इस दौरान रोग पनपने का खतरा रहता है. हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में इस रोग के लक्षण दिखाई देते हैं. बचाव के लिए प्रोपकोनाजोल 200 मिलीलीटर को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें. बीमारी अधिक है तो इसी स्प्रे का दोबारा छिड़काव कर दें. बीमारी अधिकतर एचडी 2967, एचडी 2851, डब्ल्यू एच 711 प्रजातियों में होने की संभावना अधिक होती है. इसलिए यदि किसान इन प्रजातियों की बुआई कर रहे हैं तो रोगरोधी प्रजातियों की बिजाई को प्राथमिकता दें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- आने वाला है जायद सीजन, इन फसलों से किसान भाई बढ़ा सकते हैं अपनी इनकम, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
मिर्च के पत्ते मुड़ रहे हैं? कीड़ा है या पानी की कमी
मिर्च के पत्ते मुड़ रहे हैं? कीड़ा है या पानी की कमी
धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक
धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget