एक्सप्लोरर

Pre Monsoon Rain: धान-मक्की के लिये संजीवनी है प्री-मानसून बारिश, आम के तैयार बागों पर पड़ेगा बुरा असर

Rain affected Rural India: प्री-मानसून बारिश के चलते शहरी इलाकों में लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन जरूरत से ज्यादा बारिश देश के ग्रामीण इलाकों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है.

Pre-Monsoon Rain- Agriculture: कृषि एक ऐसा व्यवसाय है, जिस पर मौसम का सीधा असर पड़ता है. अकेले भारत की बात करें तो यहां ज्यादातर इलाकों में फसलों की खेती बारिश पर निर्भर करती है. वहीं बेमौसम बारिश या जरूरत से अधिक बारिश होने पर कई फसलों पर बुरा असर भी पड़ता है. जैसा कि अभी प्री-मानसून सीजन चल रहा है. ऐसे में आंधी-तूफान, बूंदाबांदी और कभी-कभी जरूरत से ज्यादा वर्षा देखी जा रही है. भारत मौसम विभाग की मानें तो प्री-मानसून बारिश के चलते शहरी इलाकों में तो लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन जरूरत से ज्यादा बारिश देश के ग्रामीण इलाकों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है.

जानकारी के लिये बता दें कि देशभर के अलग-अलग ग्रामीण हिस्सों में इस बारिश के तेवर भी अलग रहेगें। जिन किसानों ने धान की नर्सरी लगाई है या जो धान की फसल लेने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिये ये मानसून संजीवनी के बराबर रहेगा. क्योंकि धान की खेती के लिये शुरूआत से ही अधिक पानी की आवश्यकता होती है. ऐसे में प्री-मानसून बारिश होने से किसानों को पानी की बचत तो होगी ही, श्रम की बचत भी होगी. इसके अलावा, खेतों में लगी हरा चारा के फसल के साथ-साथ लौकी, तुरई, परवल, करेला और भिंड़ी जैसी हरी सब्जियों को भी प्राकृतिक सिंचाई यानी प्री-मानसून बारिश से खास लाभ होगा. इस प्री-मानसून बारिश के बीच किसान भाई मक्की की बिजाई का कार्य कर सकते हैं. इसके लिये खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य कर लें.

अगर बात करें मूंग की फसल की तो मई में होने वाली बेमौसम बारिश का मूंग की फसल पर काफी बुरा असर पड़ेगा. क्योंकि देश के कई किसानों ने मूंग की फसल की बुवाई समय से पहले कर देते हैं. जिसके चलते इस समय तक मूंग की फसल में बालियां आ जाती है, फसल पककर कटने के लिये तैयार खड़ी रहती है. ऐसे में प्री-मानसून बारिश से मूंग की बालियां फटने और गलने की समस्या आ सकती है. मूंग के उत्पादन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में किसानों के लिये बड़ी समस्या ये है कि वे मूंग की फसल काट लें या खेत में रहने दें. 

कृषि और उद्यान विभाग की मानें तो यह बारिश बागवानी फसलों के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है. आम के बगीचों के लिये तेज आंधी और बारिश अभिशाप से कम नहीं है. जहां तेज आंधी से फल टूटकर नीचे गिर जाते हैं तो वहीं बारिश के कारण पेड़ों पर लगे फलों में कीट-रोगों की संभावना बढ़ जाती है. खासकर, आम,केला और अनार के बागों पर प्री मानसून बारिश का अच्छा असर नहीं होता.

इसे भी पढ़ें:- 

पॉलीहाउस में सब्जी उगाकर मालामाल होंगे किसान, सरकार उठाएगी 65% तक का खर्च

इन सावधानियों के साथ करें धान की खेती, अच्छी उपज के साथ होगी दमदार कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर के चारों भाइयों को मिल सकता है किसान योजना में लाभ?
क्या घर के चारों भाइयों को मिल सकता है किसान योजना में लाभ?
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
Solar Fencing: खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget