एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: इस राज्य मेें एक जनवरी से शुरू होगी धान खरीद, 40 क्विंटल से अधिक नहीं बेच पाएंगे किसान

कर्नाटक में धान खरीद की कवायद शुरू कर दी गई है. यहां एक जनवरी से धान खरीद शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी. किसान अधिकतम 40 क्विंटल धान और 20 क्विंटल रागी बेच सकेंगे.

Paddy Management: देश के कई राज्यों में धान खरीद चल रही है. केंद्र सरकार भी अपने स्तर से धान खरीद का आंकड़ा जुटा रही है. इस बार देश में धानों का बंपर प्रॉडक्शन हुआ है. केेंद्र सरकार निश्चिंत है कि आने वाले समय में देश में अनाज का संकट नहीं होगा. वहीं कुछ राज्य धान खरीद की कार्रवाई में जुटे हैं. अब दक्षिण भारत के राज्य में धान खरीद शुरू होने वाली है. राज्य सरकार के स्तर से धान खरीद को लेकर ग्राउंड लेवल पर सारी तैयारियां कर ली गई है. 

कर्नाटक में 1 जनवरी से होगी धान-रागी खरीद
कर्नाटक गवर्नमेंट ने धान खरीद की अधिकारिक घोषणा कर दी है. यहां धान और रागी की खरीद 1 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जोकि 31 मार्च तक चलेगी. धान खरीद के लिए कर्नाटक स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग कमेटी को एजेंसी के रूप मेें नामित किया है. इसी कमेटी की जिम्मेदारी होगी कि धान और रागी सही तरीके से किसानों से खरीदे और उसका पूरा लेखा जोखा रखे. 

एक किसान से खरीदा जाएगा 40 क्विंटल धान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जिले में धान खरीद एक जनवरी से शुरू हो जाएगी. एक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल धान ही खरीदा जाएगा. वहीं रागी की बात करें तो इसको अधिकतम 20 क्विंटल तक ही किसान बेच सकेंगे. धान का खरीद रेट 2040 और रागी की खरीद का रेट 3578 रुपये पर की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से जो रेट तय किए गए हैं. किसान उन्हीं मूल्यों पर अपनी फसलों को बेचें. 

मैसूर में खोले गए 14 खरीद केंद्र
राज्य में धान खरीद के लिए सेंटर खोल दिए गए हैं. अकेले मैसूर में 14 सेंटर खोले गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यदि और अधिक सेंटर खोलने की जरूरत पड़ती है तो खोले जाएंगे. शीर्ष अधिकारियों ने गेहूं की गुणवत्ता जांच करने के लिए अधिकारी तैनात कर दिए हैं. अनाज के भंडारण में सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. एमएसपी पर फसल बेचने वाले किसानों का पैसा सीधे उनके खाते में भेज दिया जाएगा. इसके लिए किसानों को खरीद केंद्रों पर अपना पहचान पत्र, मसलन आधार कार्ड और अन्य डिटेल जमा करनी होगी. अधिकारियों ने निर्देशित कर दिया है कि किसानों के बीच धान खरीद को लेकर अवेयर करने के लिए अभियान चलाया जाए. किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो. इसके लिए धान खरीद केेंद्रों पर हेल्प सेंटर बनाए जाएं. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तय है.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या है ये स्कीम, जिसके जरिए महिलाएं गांव में रहकर ही कमा सकती हैं अच्छा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget