एक्सप्लोरर

अब नहीं खराब होगी अमरूद की फसल, अपनाएं ये असरदार देसी कीट बचाव तरीके

Guava Farming Tips:अमरूद को कीड़ों और सड़न से बचाने के लिए फेरोमोन ट्रैप और फ्रूट बैगिंग जैसे देसी तरीके अपनाएं. गुड़ के घोल और नीम के तेल का स्प्रे फल मक्खी को दूर रखता है.

Guava Farming Tips: देश में सालाना तकरीबन 40 से 50 टन अमरूद पैदा किया जाता है. अमरूद की खेती में सबसे बड़ा सिरदर्द तब होता है जब फल पकने से पहले ही सड़कर गिरने लगते हैं या उनमें कीड़े घर बना लेते हैं. बागवानों के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है. क्योंकि पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर जाता है. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पुरानी और देसी तकनीकों का मॉडर्न तड़का इस समस्या का परमानेंट इलाज लेकर आया है. 

आजकल के दौर में जब हर कोई केमिकल फ्री और ऑर्गेनिक फलों की डिमांड कर रहा है. तो ऐसे में देसी तरीके न सिर्फ आपकी फसल बचाएंगे बल्कि उसकी मार्केट वैल्यू भी बढ़ा देंगे. इन टिप्स को अपनाकर आप अपने अमरूद के बाग को कीड़ों के अटैक से पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं. जान लें तरीके.

फल मक्खी से बचाव का देसी तरीका

अमरूद के गिरने और सड़ने की सबसे बड़ी वजह फल मक्खी (Fruit Fly) होती है. जो फलों के अंदर अंडे दे देती है. इससे बचने के लिए सबसे कूल और देसी तरीका है फेरोमोन ट्रैप या घर पर बना गुड़ का घोल.

  • एक प्लास्टिक की बोतल में गुड़, थोड़ा सा सिरका और पानी मिलाकर पेड़ पर लटका दें. इसकी खुशबू से मक्खियां बोतल में फंस जाएंगी.
  • दूसरा तरीका है फलों की 'बैगिंग' करना यानी छोटे फलों को कपड़े या कागज की थैलियों से ढक देना जिससे मक्खियां उन तक पहुंच ही न पाएं.

यह तकनीक थोड़ी मेहनत वाली जरूर है. लेकिन इससे फल एकदम बेदाग और कीड़ों से बचे रहते हैं. जिससे बाजार में आपको इनकी दोगुनी कीमत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जैकपॉट बना लाल साग, बार-बार कटाई से बढ़ रही आमदनी

मिट्टी का ट्रीटमेंट और नीम स्प्रे

पेड़ों को जड़ों से मजबूत बनाने और फंगस से बचाने के लिए मिट्टी का सही मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. केमिकल फर्टिलाइजर की जगह नीम की खली और नीम के तेल का स्प्रे इस फसल के लिए रामबाण साबित होता है.

  • नीम के तेल को पानी में मिलाकर पेड़ों पर स्प्रे करने से हानिकारक कीट दूर भागते हैं और यह पूरी तरह से एनवायरमेंट फ्रेंडली भी है.
  • पेड़ के चारों ओर की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें और उसमें चूना या नीम की खली मिलाएं, इससे जमीन के अंदर छिपे कीड़े खत्म हो जाते हैं.

इन देसी नुस्खों को अपनाने से न सिर्फ अमरूद का गिरना बंद होगा. बल्कि फलों का साइज और मिठास भी पहले से बेहतर हो जाएगी. अपने बाग को सुरक्षित रखने का यह सबसे किफायती और असरदार मॉडर्न तरीका है.

यह भी पढ़ें: कम लागत में ज्यादा कमाई, हल्दी की इस किस्म ने किसानों को किया मालामाल

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget