एक्सप्लोरर
IN PICS: पूरी तरह वीरान हो चुका है अलेप्पो, लोगों को निकालने का अभियान जारी
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 16 Dec 2016 01:00 PM (IST)
1/8

रूसी रक्षा मंत्रालय के 'रशियन सेंटर फॉर द रिकाउंसिलिएशन ऑफ अपोज़िंग साइड्स इन सीरिया' की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सीरिया के प्रशासन ने अलेप्पो छोड़ने वाले सशस्त्र समूहों के सभी सदस्यों की सुरक्षा की गारंटी ली है.
2/8

पूर्वी अलेप्पो पर करीब चार साल से विद्रोहियों का कब्जा है. रूस के समर्थन से सरकारी सेना ने इस हफ़्ते विद्रोहियों के कब्ज़े वाले लगभग पूरे क्षेत्र पर अधिकार हासिल कर लिया. इसे राष्ट्रपति बशर अल असद के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने अलेप्पो की 'मुक्ति' की सराहना करते हुए कहा कि नया इतिहास बन रहा है.
3/8

इसके पहले सीरिया के सरकारी टीवी ने जानकारी दी थी, "गुरुवार को पूर्वी जिले से 4 हज़ार विद्रोहियों और उनके परिवारों को निकाला जाएगा. उन्हें बाहर निकालने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं.
4/8

एंबुलेंसों और बसों से विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाके में फंसे लोगों को निकालने का ऑपरेशन शुरू हो गया है. सीरिया के सरकारी टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में एंबुलेंसों और बसों को पूर्वी अलेप्पो से निकलते दिखाया गया है.
5/8

अलेप्पो से बसें सरकार के नियंत्रण वाले पश्चिमी जिले से होकर विद्रोहियों के नियंत्रण वाले खान टूमान और खान अल असल की तरफ रवाना हुईं.
6/8

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बसों के जरिए घायलों, आम लोगों और विद्रोही लड़ाकों को पास के इदलिब प्रांत ले जाया जा रहा है. इस प्रांत का ज्यादातर हिस्सा शक्तिशाली विद्रोही गठबंधन के नियंत्रण में है. इस गठबंधन में जबहात फतह अल शाम समूह भी शामिल है.
7/8

सीरिया के शहर अलेप्पो की दुनिया के सबसे पुराने शहरों में गिनती होती थी. विद्रोहियों और आतंकवादियों के चंगुल से चार साल बाद इस शहर को छुड़ा लिया गया है. लेकिन वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शुमार होने वाला अलेप्पो पूरी तरह से वीरान हो चुका है.
8/8

रूसी सेना के मुताबिक, ऑपरेशन में 20 बसों और 10 एंबुलेंसों को लगाया गया है. कुछ विद्रोही अपने वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनकी संख्या 100 के करीब है.
Published at : 16 Dec 2016 01:00 PM (IST)
Tags :
AleppoSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
महाराष्ट्र
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
साउथ सिनेमा
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
क्रिकेट
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान





















