एक्सप्लोरर

Fact Check: निक्की यादव हत्याकांड को सोशल मीडिया पर बताया जा रहा लव जिहाद, जानें इस भ्रामक दावे का सच

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, इसमें कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश कर रहे हैं.

दिल्ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसका शव कई दिनों तक फ्रिज में छिपाकर रखा. इस मामले को लेकर पुलिस कई तरह के खुलासे कर चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपी पर भड़क रहे हैं, लोगों की मांग है की उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग लगातार इस हत्याकांड को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मुस्लिम समुदाय से आता है. कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद से भी जोड़ दिया है. 

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दिल्ली के इस हत्याकांड को लेकर पोस्ट किया है. इसमें आरोपी युवक की तस्वीर के साथ कहा जा रहा है कि एक और लव जिहाद का मामला आया है, ये जेहादी कभी भी नहीं सुधरने वाले हैं. पुलिस ने इस मामले में आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है. इसी तरह के दावे साहिल को लेकर किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों को बताया जा रहा है कि साहिल नाम का युवक अलग धर्म से आता है, जिसने सांप्रदायिक तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड निक्की की हत्या कर दी.
Fact Check: निक्की यादव हत्याकांड को सोशल मीडिया पर बताया जा रहा लव जिहाद, जानें इस भ्रामक दावे का सच

क्या है दावे का सच?
अब सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे इन दावों की सच्चाई आपको बताएं तो इनमें कोई भी दम नहीं है. यानी ये पूरी तरह से भ्रामक हैं. निक्की यादव हत्याकांड में कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है. पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका पूरा नाम साहिल गहलोत है. वहीं युवती का नाम निक्की यादव है. दोनों एक ही समुदाय से आते हैं. साहिल गहलोत का पूरा नाम नहीं बताकर इस तरह के भ्रामक दावे किए जा रहे हैं. सांप्रदायिक रंग देने के लिए लोग सिर्फ साहिल लिखकर उसकी तस्वीर शेयर कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस की एफआईआर में भी साहिल गहलोत का पूरा नाम लिखा है.

यानी निक्की यादव हत्याकांड को लेकर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है. अगर आपको भी कोई ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखे तो आप सही जानकारी कमेंट में लिख सकते हैं, वहीं भूलकर भी ऐसी गलत जानकारी को शेयर न करें. 

ये भी पढ़ें - Hindenburg: हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन से राहुल गांधी ने की मुलाकात? जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget