एक्सप्लोरर

Fact Check: इटली की पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाने से कर दिया इनकार? जानें इस वायरल दावे का सच

PM Narendra Modi Fact Check: दावों के मुताबिक, इटली की पीएम मेलोनी से हाथ मिलाने के लिए पीएम मोदी ने अपना हाथ बढ़ाया, जिसे मेलोनी नजर अंदाज कर दिया और 'नमस्ते' करते हुए अपने हाथ जोड़ लिए.

PM Narendra Modi Fact Check: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी 2 मार्च, 2023 को भारत में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आई थीं. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. इसी बीच दोनों की एक तस्वीर कुछ अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई. सोशल मीडिया यूजर्स के दावों के मुताबिक, इटली की पीएम मेलोनी से हाथ मिलाने के लिए पीएम मोदी ने अपना हाथ बढ़ाया, जिसे मेलोनी नजर अंदाज कर दिया और 'नमस्ते' करते हुए अपने हाथ जोड़ लिए. इसी दावे के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं वायरल हो रहे दावों की वास्तव में हकीकत क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
सुफयान सादिक नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. ऐसा लगता है कि वह एक 'संस्कारी' को 'संस्कार' वापस दे रही हैं. गजब की बेइज्जती!

इसके अलावा, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर  तस्वीर को पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा कि भारत का परिधान मंत्री - इटली की प्रधानमंत्री. अति संस्कारी. अलावा तमाम नेटिजन्स ने पीएम मोदी के खिलाफ कटाक्ष किया.

वायरल दावे की सच्चाई
दरअसल, 2 मार्च, 2023 को समाचार एजेंसी एएनआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया था. जिसमें राष्ट्रपति भवन में इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वह नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण में मुख्य अतिथि थीं. पीएम मोदी को राष्ट्रपति भवन में इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया. इस समारोह के अंत में पीएम मोदी उन्हें अलविदा कहने के लिए कार में ले गए. वीडियो के 2.41 सेकंड के टाइमस्टैम्प में पीएम मोदी को मेलोनी से हाथ मिलाने के हाथ बढ़ाया. लेकिन, मेलोनी ने 'नमस्ते' में हाथ जोड़ लिए. फिर, 2.42 सेकंड में मेलोनी ने तुरंत मोदी से हाथ मिलाया.

यह वीडियो संसद टीवी, पीएमओ इंडिया सहित विभिन्न तमाम यूट्यूब चैनलों पर एक ही दिन अपलोड किया गया था. हालांकि, वायरल दावे की जांच पड़ताल में ये दावे झूठे और फर्जी निकले. यह पूरी तस्वीर न शेयर करते हुए फर्जी और भ्रामक दावे के साथ आधी ही शेयर गई थी.

ये भी पढ़ें- Fact Check: CM योगी ने माथे पर लगाई शहीद कॉन्स्टेबल की चिता की राख? जानें वायरल दावे का क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget