एक्सप्लोरर
Mussoorie के झूलाघर शहीद स्थल के पास कराए जा रहे निर्माण पर क्यों खड़े हो रहे सवाल?
मसूरी में झूलाघर शहीद स्थल के पास नगर पालिका की तरफ से निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर सवाल उठ रहे हैं। शहीद स्थल और रोपवे के बीच में हवाधर को तोड़कर कैफिटेरिया और म्यूजियम के नाम पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान शहीद स्थल पर बनी मूर्तियों से भी छेड़छाड़ की जा रही है। शिकायत के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने MDDA उपाध्यक्ष और देहरादून की डीएम को फोन किया। गणेश जोशी ने कहा कि अवैध निर्माण को फौरन ध्वस्त करना चाहिए।
और देखें






























