एक्सप्लोरर
फटाफट देखिए देवभूमि की सुर्खियां | Uttarakhand Top News | 10 February
यमुनोत्री विधान सभा से बीजेपी विधायक केदार सिंह रावत का सरनोल गांव में विरोध हुआ. दरअसल विधायक केदार सिंह सरनौल क्षेत्र में मोबाइल सेवा की शुरुआत करने पहुंचे थे. वहीं, हरिद्वार में सिंहद्वार के पास बने फ्लाइ ओवर पर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है. देहरादून में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत तीन स्मार्ट स्कूलों का लोकार्पण किया. टिहरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सलाहकार अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष संजय सहगल ने जिला अस्पताल बौराड़ी का निरीक्षण किया. रुद्रप्रयाग में 120 कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लगा. हरिद्वार में दो बड़े स्नान होने जा रहे हैं। जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ये तीनों स्नान कुंभ आने से पहले की रिहर्सल के तौर पर भी देखे जा रहे हैं.
और देखें



























