एक्सप्लोरर
समाजवादी पार्टी में से किसी ने बात नहीं की। शिवपाल यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सपा नेता शिवपाल यादव का दर्द छलका है। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमसे अभी तक कोई बात नही की है केवल अफवाहें उड़ा रहे हैं। हम आज भी सपा से विधायक हैं, लेकिन हमें कभी विधान मंडल दल की बैठक में नही बुलाया गया। कभी भी पार्टी की बैठक में नही बुलाया गया, फिर भी हमने बहुत कोशिश की। लोकसभा चुनाव से पहले कई बार दिल्ली गया लेकिन सिर्फ झूठा आश्वासन मिलता रहा। हम तो बिना शर्त बात के लिए तैयार थे, लेकिन किसी ने बात नही की।
और देखें



























