एक्सप्लोरर
सरेआम चाकूबाजी से सनसनी, बीच सड़क एक शख्स पर चाकू से हमला | ABP Ganga
गाजियाबाद में बीच सड़क पर सरेआम चाकूबाजी का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स ने दूसरे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गया, बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर ये वारदात हुई। जिसमें एक गैंगस्टर का भाई भीड़ के बीच ही शख्स पर हमला बोल दिया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसोंडा इलाके की बताई जा रही है और जिस शख्स पर हमला किया गया है। उसका नाम आजाद है, जबकि हमला करने वाले आरोपी का नाम आरिफ है। जिसपर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पीड़ित शख्स इलाज के बाद अपने घर लौट आए हैं और ये वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है।
और देखें























