एक्सप्लोरर
युवती को सोशल मीडिया पर मिली धमकी
गाजियाबाद में एक बार फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल गंदे काम के लिए हुआ है। पहले ज़ूम एप.. फिर व्हाट्सएप.. फिर फेसबुक के बाद अब टेलीग्राम एप एक युवती को धमकी मिली है.. गाजियाबाद में युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि टेलीग्राम एप के जरिए उसे धमकी मिली है.. युवती के मुताबिक वो टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जुड़ी हुई थी.. उसी ग्रुप में युवक भी जुड़ा हुआ था.. उस युवक ने युवती को धमकी दी कि वो उसे पैसे दे और साथ में उसके साथ गंदी बात करें.. नहीं तो वो उसके फोटो वायरल कर देगा.. अब पुलिस में युवती की तहरीर पर मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी गई है..
और देखें


























