एक्सप्लोरर
शादी में मन का गाना नहीं बजा तो चलाई गोली। ABP Ganga
बड़ी खबर की शुरुआत करते हैं चित्रकूट से.. यहां एक शादी समारोह कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस में ग्राम प्रधान के रिश्तेदार के डांस को लेकर विवाद होने के चलते हर्ष फायरिंग की गई.. जिसमें तीन लोगों को गोली लग गयी.. इसमें एक ऑरकेस्ट्रा डांसर भी गंभीर रूप से घायल हो गई.. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.. सभी लोगों को प्रयागराज के अस्पताल में रेफर किया गया है.. बतादें कि मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा ग्राम प्रधान सुधीर सिंह की बेटी की शादी थी.. जो बारात मानिकपुर से टिकरा गांव पहुंची थी.. जिसमें लड़के पक्ष ने डांसरों को डांस करने के लिए हमीरपुर से बुलाया था.. इस समारोह में बार बालाएं भी डांस कर रही थीं.. तभी ग्राम प्रधान के एक रिश्तेदार का स्टेज पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ.. जिससे ग्राम प्रधान के रिश्तेदार ने अवैध तमंचा से हर्ष फायरिंग कर दी.. जिससे स्टेज में डांस कर रही हिना नाम की ऑरकेस्ट्रा डांसर को गोली लग गई.. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं सूचना पाकर मऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है..
और देखें



























