एक्सप्लोरर
योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द !
यूपी में बहुत जल्दी योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जिसको लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। विधायकों के असंतोष के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें आना कई अटकलें लगा रहा है। माना जा रहा है कि, मंत्रीमंडल के विस्तार के जरिए विधायकों के असंतोष को साधने की कोशिश की जा रही है। खबरों की मानें तो सितंबर के दूसरे हफ्ते में यूपी के मंत्री मंडल का विस्तार हो सकता है। आपको बता दें कि कमल रानी और चेतन चौहान के कोरोना से निधन के बाद मंत्रीमंडल के दो पद खाली हो गए हैं । सूत्रों की मानें तो ब्राह्मणों को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चाएं हैं ।
योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द !
योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द !
और देखें



























