एक्सप्लोरर
देहरादून में डेंगू का कहर, अबतक 300 से ज्यादा मरीज डेंगू के शिकार
देहरादून जिले में डेंगू का बुखार तेजी से फैलने लग गया है। शनिवार तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 302 पहुंच चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय ने खुद मोर्चा संभालते हुए डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। साथ ही अधिकारियों की बैठक ली और डेंगू को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ विभाग भले ही बैठकों और निर्देशों की बात कर रहा हो लेकिन बढ़ता हुआ ये आंकड़ा डेंगू की रोकथाम पर स्वास्थ विभाग को फिलहाल फेल साबित कर रहा है, साथ ही नगर निगम की साफ सफाई और फॉगिंग भी धरातल पर डेंगू को रोकने में धरी की धरी रह गई है।
और देखें



























