एक्सप्लोरर
बीजेपी नेता ने किया किसान बिल का विरोध, हरिद्वार में प्रदर्शन। Farmres Bill
हरिद्वार कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय चोपड़ा केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार से सम्बंधित लाये जा रहे विधेयक के विरोध में उतर आये हैं । संजय चोपड़ा ने मंडी के आढ़तियों के साथ बैठक कर सरकार से बिल वापस लेने की मांग की है । इस दौरान संजय चोपड़ा ने कहा कि सरकार का ये नया बिल किसान और मंडी के आढ़तियों के हित में नहीं है ।
और देखें


























