एक्सप्लोरर
सभी बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने वाले हैं,आज से 3 घंटे काम बंद
उत्तर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता आज से तीन घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे.... विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ये कार्य बहिष्कार होने वाला है...इसमें जूनियर इंजीनियर और अभियंता भी शामिल होंगे....प्रदेश भर में बिजली कर्मचारी दोपहर 2 से 5 बजे तक कार्य बहिष्कार करने वाले हैं...संघर्ष समिति ने सरकार और प्रबंधन को भेजी गई नोटिस में कहा है कि अगर निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया तो पांच अक्टूबर से बिजली कर्मी पूरे दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे
और देखें

























