Kailash Gahtori ने दिया इस्तीफा, CM Pushkar Singh Dhami के लिए छोड़ी सीट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने की घोषणा करने वाले चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए दिया इस्तीफा। सूत्रों के अनुसार अपना त्यागपत्र प्रदेश भाजपा संगठन को सौंप दिया है जल्द ही इस त्याग पत्र को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी की हुई मुलाकात। सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश संगठन को कैलाश गहतोड़ी ने दिया अपना त्यागपत्र। दरअसल ये तय माना जा रहा था कि सीएम धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी अपनी सीट छोड़ेंगे... अब खबर मिल रही है कि उन्होंने संगठन को अपना इस्तीफा दे दिया है... और जल्द उस इस्तीफे पत्र को सार्वजनिक किया जाएगा




























