एक्सप्लोरर
Baat to Chubhegi : पल-पल क्यों बदल रही है Rakesh Tikait की आंदोलन नीति ?
किसान आंदोलनकारी संगठनों ने अब केंद्र सरकार को 4 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इस दिन किसान संगठनों की बड़ी बैठक होगी..जिसमें आंदोलन के भविष्य पर फैसला होगा..इस बीच चर्चा है कि पंजाब के कुछ किसान संगठन दिल्ली के बॉर्डर पर धरने से वापस जाने को तैयार हैं..लेकिन राकेश टिकैत चाहते हैं कि ये आंदोलन इतनी आसानी से खत्म ना हो... राकेश टिकैत ने सरकार के सामने मांगों की एक नई लिस्ट रख दी है... इसमें MSP का भी जिक्र है और हरियाणा-पंजाब में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों का भी... माना जा रहा है कि राकेश टिकैत नहीं चाहते कि यूपी चुनाव से पहले आंदोलन की आग ठंडी पड़े...
और देखें


























