एक्सप्लोरर
Lockdown: IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
आईपीएल सीजन 13, 2020 को अगले आदेश तक टाल दिया गया है. सौरभ गांगुली ने यहां एबीपी न्यूज से कहा है कि टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है और आगे आने वाले 2 महीनों में ये फैसला हो जाएगा कि सीजन 13 का आयोजन किया जाएगा या नहीं. आईपीएल सीजन 13 की शुरूआत 29 मार्च से होने वाली थी लेकिन कोरोना संकट के बीच इसे रद्द कर 15 अप्रैल कर दिया गया. अब लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही इसे अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है. सौरभ गांगुली ने ऑफिशियली एबीपी न्यूज से ये बात कही.
और देखें





























