एक्सप्लोरर
IPL Auction का सबक: Virat से पंगा मत लेना, Dhoni से दोस्ती रखना
साल 2020 के लिए 13वें सीजन की नीलामी कोलकाता में खत्म हो चुकी है. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने. पैट कमिंस एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रूपये में अपना बनाया. वहीं भारत की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी पीयूष चावला रहे जिन्हें 6.75 करोड़ रूपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. नीलामी में 338 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था लेकिन अंत में सिर्फ 62 खिलाड़ी ही बिक पाए. इसमें 29 खिलाड़ी विदेशी निकले और सभी 8 फ्रैंचाइजी ने कुल 140 करोड़ रूपये इन खिलाड़ियों पर खर्च किए.
और देखें


























