एक्सप्लोरर
Sri Lanka में महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर, सरकार की नाकामी पर हिंसक प्रदर्शन जारी
श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है.पिछले कई हफ्तों से देश की जनता को तेल और रसोई गैस की किल्लत झेलनी पड़ रही है.खाने पीने की चीजों की भी भारी किल्लत है.सरकार की नाकामी के विरोध में पूरे देश में लोगों का हिंसक प्रदर्शन जारी है.सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है.अब एक विदेशी न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर है कि श्रीलंका के पूरे मंत्रिमंडल ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है.सिर्फ प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे सत्ता पर आसीन हैं.
और देखें


























