एक्सप्लोरर
विपक्ष का ध्यान हटाने के लिए India कर सकता है Pakistan पर हमला: Pakistan के Foreign Minister का बयान
लद्दाख में चीन के खिलाफ कड़े रुख से घबरा गया है पाकिस्तान ।अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत के खिलाफ एक बड़ा झूठ फैलाने की कोशिश की है। कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भारत चीन के साथ सीमा विवाद से विपक्ष का ध्यान भटकाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। भारत ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान से कहा था कि वो अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करे। कुरैशी की प्रतिक्रिया इसी के बाद आई है। ये बयान पाकिस्तान का दोहरा चरित्र भी दिखाता है जिसमें एक तरफ वो एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों पर फायरिंग कर रहा है तो दूसरी तरफ खुद पिटने का नाटक कर रहा है।
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
चुनाव 2026
विश्व
विश्व






























