Owaisi से दूरी क्यों बना रही SP?
आज प्रदेश में राजनीति के कई मोर्चे खुले.. और इन सबके केंद्र में हिंदू-- मुसलमान और जाति वाली जंग हैं.... क्योंकि आज AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने डेडलाइन दे दी है.. कि जिसे गठबंधन करना हो.. उसके पास बस 2 अक्टूबर तक का समय है... उसके बाद वो अपने पत्ते खोल देंगे... तो अखिलेश यादव ने ओवैसी के प्रस्ताव में पलीता लगा दिया और कहा कि गठबंधन का जो स्वरूप था... वही रहेगा.. तो औवसी ने पलटवार किया और कहा कि मुसलमानों का वोट तो सबको चाहिए.. लेकिन मुसलमानों को नेतृत्व देना.. AIMIM के अलावा किसी को मंजूर नहीं है.. इसका जवाब लेकर कांग्रेस मैदान में उतरी.. और इमरान मसूद ने दावा किया कि मुसलमान एक जिंदा कौम है इसलिए मुस्लिमों को राहुल गांधी का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ना चाहिए... यानी प्रदेश मे 2027 की जंग पूरी तरह से मुस्लिम वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूम रही है... लेकिन इस बहस को धर्म के दायरे से निकाल कर जाति की ओऱ लाते हुए SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा धमाका किया..






















