Top News: सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को बताया फर्जी | Kejriwal News
एग्जिट पोल के नतीजों पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रविवार (2 जून) को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले उन्होंने कहा, "2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आ गए हैं. ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं.'' एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, ''इन्होंने इतनी सीटें इसलिए दिखाई क्योंकि शेयर मार्केट में इनके लोगों ने इन्वेस्ट किया हुआ है और कल जब शेयर मार्केट खुलेगा तो बंपर होगा और ये शेयर बेचकर निकल लेंगे "


























