Mahakumbh की ऐसी तैयारी देखेगी दुनिया सारी! | Prayagraj
प्रयागराज का महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराइयों को दर्शाने वाला एक अनोखा पर्व भी है....महाकुंभ हर 12 साल बाद आता है...गंगा मां के भक्तों को महाकुंभ का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से होता है..महाकुंभ में साधु-संतों की मौजूदगी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की दिव्यता का अनुभव कराती है..साधु-संत और आखड़े ना सिर्फ धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक समागम का पर्व भी है..
संगम नगरी प्रयागराज...यहां तीन पवित्र नदियां मिलती हैं...गंगा..यमुना और सरस्वती...सरस्वती एक अदृश्य नदी है..जिसकी जानकारी पौराणिक कथाओं में मिलती है...हिंदुओं की आस्था और विश्वास है कि इन पवित्र नदियों का जल हर पाप धुल देता है..



























